लाइव न्यूज़ :

बेउर जेल में कैदियों के गांजा पीते वीडियो वायरल, जागी सरकार, कई जेलों में एक साथ छापेमारी, आधे दर्जन मोबाइल और गांजा बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2020 21:15 IST

बिहार के पटना स्थित बेउर जेल में दो दिन पहले कैदी जेल के अंदर चिलम से कश लगा रहे थे, वीडियो सामने आने के बाद सरकार और प्रशासन की नींद खुली. आज सुबह-सुबह कई जेलों में एक साथ छापा मारा गया.

Open in App
ठळक मुद्देखगड़िया जेल में खैनी की पुड़िया, चार चिलम और एक छोटी कैंची बरामद की गई है.डीएसपी सहित कई थानों की पुलिस भी छापेमारी में शामिल थी.बाढ़, सीवान, हाजीपुर जेल में छापेमारी, तंबाकू-खैनी समेत चाकू बरामद.

पटनाः बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर आज पूरे बिहार के जेलों में एक साथ छापेमारी की गई. इस छापेमारी के बाद कैदियों के बीच हड़कंप मच गया.

कई जगहों पर मोबाइल और गांजा सहित कई आपतिजनक सामान बरामद हुआ है. दरअसल, पिछले दिनों बिहार के जेलों में नशे के कारोबार को लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चा थी. इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें कैदी आराम से नशे का सेवन कर रहे थे. माना जा रहा है कि इसी परिपेक्ष में प्रशासन ने यह कार्रवाई की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सर केंद्रीय कारा में डीएम और एसपी के नेतृत्व में 3 घंटों तक सभी सेलों में छापेमारी की गई. कई थानों की पुलिस भी पहुंची थी. इस जेल में कई खतरनाक कैदियों को रखा गया है. लेकिन पुलिस के हांथ कुछ खास नहीं लगा. वहीं जहानाबाद के मंडल कारा काको में डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान 5 मोबाइल बरामद किया गया है. इसतरह से बिहार के अधिकतर जगहों से आपत्तिजनक सामान के बरामद होने की सूचना है.कारा महानिदेशक के निर्देश पर की गई छापेमारी दल में जिलों के डीएम, एसपी के अलावे एसडीएम, एसडीपीओ समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

कई जेलों की अभी जानकारी नही मिल पाई है. यहां बता दें कि पिछले दिनों पटना स्थित बेउर जेल में कैदियों के गांजा पीते एक वीडियो वायरल हुआ था. इसके अलावा जेल से धमकी दिये जाने की भी बाते सामने आती रहती हैं. इसी के मद्देनजर आज सभी जेलों में एकसाथ छापेमारी की गई है.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे