लाइव न्यूज़ :

14 नवंबर को रिजल्ट और मुख्यमंत्री पद की शपथ 18 नवंबर?, बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के पहले ही तेजस्वी यादव ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2025 14:57 IST

तेजस्वी यादव के दावे और घोषणा ने लोगों को चौंका दिया है। तेजस्वी यादव को पूरा भरोसा है कामयाबी अवश्य मिलेगी। इस बार महागठबंधन जरूर सरकार बनाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की जनता अब भी नीतीश कुमार पर भरोसा करती है। 14 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही ऐसा दावा किया जा सकता है।तेजस्वी यादव के द्वारा सरकार बनाने का खाका खींचा जाना चर्चा के केन्द्र में है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले ही तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार में सरकार बनाने का दावा किए जाने और मुख्यमंत्री पद की शपथ की तारीख 18 नवंबर तय किया जाना चर्चा का विषय बन गया है। जनता तेजस्वी यादव के दावों पर आश्चर्य व्यक्त करने लगी है। वहीं, तेजस्वी के शपथ ग्रहण की तारीख बताने के दावों पर भाजपा के दिग्गज नेता और सारण से लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसी घोषणा कर दी है, लेकिन मुझे जानकारी मिली है कि वे विदेश यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि बिहार की जनता अब भी नीतीश कुमार पर भरोसा करती है। दरअसल, 14 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही ऐसा दावा किया जा सकता है।

लेकिन अभी मतदान होने से पहले ही तेजस्वी यादव के द्वारा सरकार बनाने का खाका खींचा जाना चर्चा के केन्द्र में है। तेजस्वी यादव के दावे और घोषणा ने लोगों को चौंका दिया है। जानकारों की मानें तो तेजस्वी यादव को पूरा भरोसा है कि इस बार उन्हें कामयाबी अवश्य मिलेगी। तेजस्वी पहले से ही कह रहे हैं कि इस बार महागठबंधन जरूर सरकार बनाएगा।

अब तो उन्होंने शपथ ग्रहण की 18 नवंबर की तारीख भी तय कर दी है। संभव है कि उन्होंने किसी संभावना के आधार पर यह तिथि तय की हो। दरअसल, मुसलमानों और दलितों पर डोरे डालने के लिए राजद ने जहां अपने पुराने और परखे एम-वाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण का सहारा लिया है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी संविधान बचाने के बहाने दलितों पर डोरे डालते रहे हैं।

इसी क्रम में कांग्रेस ने सवर्ण समाज (भमिहार जाति) से आने वाले अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा कर वहां दलित नेता राजेश राम को बिठाया है। उपमुख्यमंत्री के लिए मुकेश सहनी के नाम की घोषणा के बाद दलितों में उतनी कसमसाहट नहीं है, लेकिन मुसलमान इससे खफा हैं।

उनकी नाराजगी इसी से समझी जा सकती है कि राजद के पूर्व विधायक पप्पू खां ने एनडीए को वोट देने की अपील कर दी है। वे कहते हैं कि जदयू और भाजपा ने मुसलमानों के लिए बहुत किया, लेकिन मुसलमान उन्हें वोट नहीं देते। जिन्हें वोट करते हैं, वे उन्हें कितना सम्मान देते हैं, यह टिकट बंटवारे और उपमुख्यमंत्री की घोषणा से ही स्पष्ट है।

बता दें कि तेजस्वी यादव ने पहले ही कई ऐसे लुभावने वादे कर दिए थे, जिन्हें बाद में महागठबंधन ने अपने घोषणापत्र में भी शामिल किया है। मसलन माई-बहिन मान योजना के तहत हर महिला को मासिक 2500 रुपए देंगे। सामाजिक सुरक्षा की पेंशन राशि 1500 रुपए करेंगे। 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे।

बाद में उन्होंने प्रत्येक परिवार में एक सरकारी नौकरी और जीविका दीदियों को 30 हजार रुपए वेतन के साथ सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की घोषणा की है। ऐसे में उन्हें शायद यह लगने लगा है कि अब मुख्यमंत्री पद उनसे बहुत दूर नहीं है। लेकिन जनता के फैसले के पहले ही उनके द्वारा किए जा रहे दावों को लोग गंभीरता से नहीं लेते दिखाई दे रहे हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारत अधिक खबरें

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना