लाइव न्यूज़ :

सीएपीएफ की 350-400 कंपनियों के साथ बिहार पुलिस की तैनाती?, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोग सख्त, तारीखों की घोषणा जल्द, 3 चरण में मतदान होने की संभावना

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2025 15:17 IST

मतदान के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हिंसा को रोकने के लिए आयोग हर बार विशेष सुरक्षा इंतजाम करता है, और इस बार भी उसी दिशा में काम किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय पुलिस बल की संख्या पर्याप्त नहीं है, इसलिए केंद्रीय बलों की व्यापक तैनाती की जाएगी।सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि हर स्तर पर चौकसी बरती जा सके।चुनाव की प्रक्रिया न सिर्फ पारदर्शी हो, बल्कि पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में पूरी की जाए।

पटनाः बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों की घोषणा कर सकता है। ऐसे में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, स्थानीय पुलिस बल की संख्या पर्याप्त नहीं है, इसलिए केंद्रीय बलों की व्यापक तैनाती की जाएगी।

मतदान के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हिंसा को रोकने के लिए आयोग हर बार विशेष सुरक्षा इंतजाम करता है, और इस बार भी उसी दिशा में काम किया जा रहा है। ऐसे में चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि हर स्तर पर चौकसी बरती जा सके।

आयोग का उद्देश्य स्पष्ट है- चुनाव की प्रक्रिया न सिर्फ पारदर्शी हो, बल्कि पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में पूरी की जाए। इसके तहत राज्य में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 350 से 400 कंपनियों के अलावा अन्य राज्यों की पुलिस इकाइयों की भी तैनाती की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, एक सीएपीएफ कंपनी में लगभग 70 से 80 जवान होते हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव के दौरान हजारों सुरक्षाकर्मी राज्य के विभिन्न हिस्सों में तैनात किए जाएंगे, जो मतदान प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे। खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती रहेगी,

जहां हिंसा या गड़बड़ी की आशंका अधिक रहती है। केंद्रीय बलों की ड्यूटी केवल मतदान दिवस तक सीमित नहीं होगी। वे नामांकन, चुनाव प्रचार, मतदान और मतगणना हर चरण में अहम जिम्मेदारियां निभाएंगे। सुरक्षा बलों का प्रमुख कार्य मतदान केंद्रों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और किसी भी आपात स्थिति से निपटना होगा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनासीआरपीएफसीमा सुरक्षा बलCISFबिहारचुनाव आयोगIASIPS
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

भारत अधिक खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?