लाइव न्यूज़ :

बिहार राजनीतिः दांवपेच सीख रहे सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, पहले अमित शाह को कहा-चाचा और अब तेजस्वी यादव को बताया छोटा भाई

By एस पी सिन्हा | Updated: April 19, 2025 15:12 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने तेजस्वी यादव को बताया छोटा भाई, कहा- मेरे पिता आराम से 5 साल मुख्यमंत्री रह सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिन पहले अमित शाह को चाचा कहा था।निशांत ने कहा कि 'ये तो जनता देखेगी। जनता के दरबार में चलते हैं। जनता फैसला लेगी।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा है कि वह(तेजस्वी) उनके भाई हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि नीतीश कुमार उनके पिता हैं। निशांत ने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि अब चुनाव होने वाले हैं। आप लोग एनडीए की सरकार बनाएं एनडीए को अच्छे बहुमत से लाएं। मेरे पिता मुख्यमंत्री रहे और विकास का काम जारी रख सकें। तेजस्वी यादव के द्वारा निशांत को राजनीति में आने की अपील पर निशांत कुमार ने कहा कि तेजस्वी मेरे छोटे भाई हैं। उनका स्नेह है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अगर वो ऐसा कहते हैं तो अच्छी बात है।' तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर निशांत ने कहा कि 'ये तो जनता देखेगी। जनता के दरबार में चलते हैं। जनता फैसला लेगी। कुछ दिन पहले अमित शाह को चाचा कहा था।

वहीं तेजस्वी यादव द्वारा अपने पिता के फिटनेस पर सवाल उठाये जाने पर निशांत ने कहा कि मेरे पिता 100 फीसदी स्वस्थ हैं। आराम से 5 साल मुख्यमंत्री रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता से अपील है कि एनडीए को बहुमत दे। मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहता हूं कि पिताजी ने जो विकास के काम किए हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाएं।

2005 से पहले बिहार क्या था? क्या स्थिति थी उसकी। आज कहां हैं? हमारी योजनाओं का प्रचार करें। अपने पिता को भाजपा द्वारा हाईजैक किये जाने के तेजस्वी के आरोपों का जवाब देते हुए निशांत ने कहा कि 'ऐसा कुछ नहीं है। सम्राट चौधरी के इस बयान पर कि नीतीश कुमार 15 साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे।

इसपर निशांत ने कहा कि अमित शाह अंकल अभी कुछ दिन पहले आए थे। वो भी कह रहे थे कि बिहार में नीतीश कुमार रहेंगे और केंद्र में पीएम मोदी रहेंगे। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने पिता की सेवा करूं। मुझे अपने पिता की ईमानदारी बहुत अच्छी लगती है। उनके दामन पर एक भी दाग नहीं है।

टॅग्स :बिहारअमित शाहनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय