लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: नवादा और भोजपुर के डीएम और एसपी पर एक्शन, चारों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पद से हटाया

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2024 15:50 IST

Bihar LS polls 2024: आशुतोष कुमार वर्मा 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं, राजकुमार को करीब दो साल पहले भोजपुर का जिलाधिकारी बनाया गया था। जबकि एसपी भोजपुर के पद पर प्रमोद कुमार यादव एक साल पहले पदस्थापित किए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार यादव और नवादा के एसपी के अम्बरीश राहुल हैं।भोजपुर डीएम राजकुमार और नवादा डीएम आशुतोष वर्मा हैं। जुलाई 2023 में आशुतोष कुमार वर्मा को नवादा का डीएम बनाया गया था।

Bihar LS polls 2024: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले बिहार में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 जिलों के जिलाधिकारी और एसपी पर बडी कार्रवाई की है। आयोग ने नवादा और भोजपुर के जिलाधिकारी और एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है। दोनों डीएम और एसपी को तत्काल अपना पद छोड़ना होगा। साथ ही अब उनकी जगह नए डीएम और एसपी को प्रभार दिया जाएगा। मौजूदा समय में भोजपुर डीएम राजकुमार और नवादा डीएम आशुतोष वर्मा हैं। जबकि भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार यादव और नवादा के एसपी के अम्बरीश राहुल हैं।

अब इन चारों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें अपने पद से हटा दिया है। साथ ही चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म होने तक कोई भी चुनावी कार्य से दूर रखने का आदेश दिया है। नियमों के तहत अब बिहार के मुख्य सचिव की ओर से चुनाव आयोग को 6 आईएएस अधिकारियों की सूची भेजी जाएगी उसमें से दोनों जिले के जिलाधिकारी को चुनाव आयोग चुनेगा।

सामान्यतः किसी अधिकारी के लम्बे समय से एक ही जगह पर पदस्थापन होने पर आयोग ऐसी कार्रवाई करता है। या फिर किसी अधिकारी के खिलाफ अनियमितता की शिकायत मिलने पर आयोग उन्हें हटाने का निर्देश देता है। ऐसे में नवादा और भोजपुर के डीएम को हटाने की वजह क्या है इसे लेकर आयोग ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। जुलाई 2023 में आशुतोष कुमार वर्मा को नवादा का डीएम बनाया गया था।

आशुतोष कुमार वर्मा 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं, राजकुमार को करीब दो साल पहले भोजपुर का जिलाधिकारी बनाया गया था। जबकि एसपी भोजपुर के पद पर प्रमोद कुमार यादव एक साल पहले पदस्थापित किए गए थे। निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद नवादा के डीएम, एसपी और भोजपुर के डीएम-एसपी को हटाने जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगबिहार लोकसभा चुनाव २०२४भोजपुरनवादालालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र