लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद चुनावः 24 सीट पर चुनाव, भाजपा 12, जदयू 11 और राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी को एक सीट, वीआईपी और हम बाहर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 29, 2022 20:14 IST

Bihar Legislative Council elections: वीआईपी प्रमुख और मंत्री मुकेश साहनी लगातार एनडीए पर हमला कर रहे हैंष महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव की तारीफ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी बीजेपी पर हमला कर रहे हैं। पशुपति कुमार पारस की पार्टी को देगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में 16 सालों से विकास के काम हो रहे हैं.

पटनाः बिहार में स्थानीय प्राधिकार कोटे से विधान परिषद के 24 सीटों पर होनेवाले चुनाव को लेकर भाजपा और जदयू के बीच लंबे समय से चल रहे तकरार का आज अंत हो गया. दोनों दल के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इसका ऐलान किया.

 

इसके पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे भाजपा के बिहार प्रभारी व केन्द्रीय श्रम संसाधन मंत्री भूपेंद्र यादव के बीच इस मुद्दे को लेकर लगभग एक घंटे तक विचार किया गया. जिसके बाद दोनों पार्टियों की तरफ चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सहमति बनने के बाद संयुक्त पत्रकार वार्ता में भूपेन्द्र यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व जदयू की तरफ से शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा शामिल हुए. इसके बाद यह ऐलान किया गया कि 12 सीटों पर भाजपा, 11 सीटों पर जदयू और एक सीट भाजपा अपने कोटे से राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी अर्थात पशुपति कुमार पारस की पार्टी को देगी.

भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा-जदयू की सरकार चार विधानसभा चुनावों में लगातार जनता का आशीर्वाद लेकर जनता की सेवा कर रही है. दोनों दल आपस में सम्मानपूर्वक काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में 16 सालों से विकास के काम हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां विधान परिषद चुनाव साथ मिलकर मजबूती से लड़ेंगी. 

वहीं, जदयू की ओर से बात कर रहे राज्य सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि भाजपा अपनी 13 सीटिंग सीटों पर लड़ना चाह रही थी. लेकिन हमारी इच्छा थी कि आधा आधा के आधार पर बंटवारा हो. भाजपा ने कहा कि उसे एक सहयोगी पार्टी रालोजपा को देना है. सो जदयू ने भी एक सीट पर दावा कम कर 11 सीटों पर लड़ने का फैसला लिया.

विजय चौधरी ने बताया कि भाजपा और जदयू किन सीटों पर लड़ेगी. भाजपा जिन तेरह सीटों पर लडेगी, उनमें रोहतास, औरंगाबाद, सारण, सीवान, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, गोपालगंज, बेगूसराय और वैशाली इसमें से भाजपा वैशाली सीट पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा के लिए छोड़ेगी.

जबकि जदयू पटना, भोजपुर, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, प. चंपारण, सीतामढी, भागलपुर, मुंगेर, नवादा और मधुबनी सीट पर लडेगी. वहीं, पत्रकारों के द्वारा जब यह पूछा गया कि जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी के लिए कोई भी सीट नहीं छोड़ी गई है. इसपर विजय चौधरी ने कहा कि उन्हें विश्वास में लिया जायेगा.

भूपेंद्र यादव ने भी कहा कि सहयोगी पार्टियों को भी विश्वास में लिया जायेगा. यानि उन्हें सीट नहीं भरोसा दिया जायेगा. बता दें कि राज्य में जुलाई 2021 से ही 24 सीटों पर रिक्ति है. स्थानीय निकाय प्राधिकार क्षेत्र से कार्यकाल पूरा करने वाले 19 विधान पार्षद हैं, जबकि तीन विधान पार्षद चुनाव लड़कर विधायक बन चुके हैं. वहीं, दो विधान पार्षदों के निधन से सीटें पहले ही रिक्त हो गई थीं. इसमें हरिनारायण चौधरी और सुनील कुमार सिंह थे.

जबकि कार्यकाल पूरा करने वाले 19 विधान पार्षदों में मनोरमा देवी, रीना यादव, राधाचरण साह, संतोष कुमार सिंह, सलमान रागीब, राजन कुमार सिंह, सच्चिदानंद राय, टुनाजी पांडेय, बबलू गुप्ता, दिनेश प्रसाद सिंह, सुबोध कुमार, राजेश राम, दिलीप जायसवाल, संजय प्रसाद, अशोक अग्रवाल, नूतन सिंह, सुमन कुमार, आदित्य नारायण पांडेय और रजनीश कुमार हैं.

वहीं, मनोज कुमार, रीतलाल यादव और दिलीप राय विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर विधायक हैं. पंचायत चुनाव के चलते जिन 24 विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होना है, उनमें पटना स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, नालंदा स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, गया सह जहानाबाद सह अरवल स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, औरंगाबाद स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, नवादा स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, भोजपुर सह बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, रोहतास सह कैमूर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, सारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, सीवान स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र, गोपालगंज स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र और पश्चिम चंपारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयूBJPभूपेंद्र यादवनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल