लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार के सीएम बनते ही शख्स ने काट ली अपनी एक और अंगुली, जानिए क्या है ये पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: November 24, 2020 09:43 IST

नीतीश कुमार के बड़े समर्थन माने जाने वाले जहानाबाद के एक शख्स अनिल शर्मा ने उनके सीएम बनने के बाद अपनी अंगुली काट ली है। नीतीश कुमार के सीएम बनने पर अनिल शर्मा पहले भी अपनी तीन अंगुली काट चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजहानाबाद के रहने वाले अनिल शर्मा ने नीतीश कुमार के सीएम बनने पर काटी अंगुलीअनिल शर्मा ने 2005 में पहली बार अपनी अंगुली काटी थी, इसके बाद से ये सिलसिला जारी है

नीतीश कुमार के सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद जहानाबाद के अनिल शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। अनिल शर्मा ने सोमवार को अपनी चौथी अंगुली काटकर गोरैया बाबा के मंदिर में चढ़ा दी। अनिल जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड के वैना गांव के रहने वाले हैं। इससे पहले भी नीतीश के मुख्यमंत्री बनने पर वे ऐसी हरकत कर चुके हैं। 

अनिल शर्मा का कहना है कि नीतीश उनके पसंदीदा नेता हैं और इसलिए वे उनके मुख्यमंत्री बनने पर ऐसा करते हैं। अनिल उर्फ अली बाबा की उम्र 45 साल है। अनिल इससे पहले तीन बार अपनी अंगुली नीतीश कुमार के सीएम बनने पर काट चुके हैं।

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार अनिल अभी चेन्नई में पौधों की देखभाल कर जीवन बसर करते हैं।  चुनाव के बाद बिहार के माहौल के बारे में जानकारी मिलने पर वे सदमे में थे। उन्होंने 7 नवंबर से अन्न-पानी त्याग दिया था। 10 नवंबर को उन्होंने अन्न तब ग्रहण किया फिर नीतीश की ही सरकार बनने की जानकारी मिली। 

इसके बाद 15 नवंबर को अनिल चेन्नई से 7200 रुपये में टिकट लेकर हवाई जहाज से पटना पहुंचे। पटना से वे अपने घर पहुंचे और फिर अंगुली काट ली।

पहली बार 2005 में अनिल ने काटी की अंगुली

बताया जाता है कि अनिल ने सबसे पहले 2005 में अंगुली काटी थी, जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी अंगुली 2010 में और फिर तीसरी 2015 में काट ली। अनिल शर्मा उर्फ अली बाबा का कहना है कि जब चुनाव में जीत के बाद सीएम बनेंगे, वे अपनी एक-एक उंगली की बलि देते रहेंगे।

बता दें कि नीतीश ने 16 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बिहार की राजनीति में नया इतिहास रचते हुए नीतीश ने दो दशक में सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बिहार में पिछले दिनों हुए तीन चरणों में चुनाव में एनडीए को 125 सीटें मिलीं हैं। इसमें नीतीश कुमार की जेडीयू को 43 जबकि बीजेपी को जेडीयू से से 31 सीट अधिक (74 सीट) हासिल हुई।

नीतीश ने सबसे पहले 2000 में प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन बहुमत नहीं जुटा पाने के कारण उनकी सरकार सप्ताह भर चली। पांच साल बाद वह जदयू - भाजपा गठबंधन की शानदार जीत के साथ सत्ता में लौटे और 2010 में गठबंधन के भारी जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री का सेहरा एक बार फिर से नीतीश कुमार के सिर पर बांधा गया।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारबिहार विधान सभा चुनाव 2020जहानाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र