लाइव न्यूज़ :

Bihar Exit Poll 2020 में तेजस्वी यादव बनेंगे सबसे युवा CM, लेकिन नहीं तोड़ पाएंगे देश का रिकॉर्ड

By धीरज पाल | Published: November 09, 2020 4:38 PM

तेजस्वी बिहार में सतीश प्रसाद सिंह का भी रिकॉर्ड तो तोड़ देंगे। क्योंकि सतीश बिहार में अभी तक सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं, लो मजह 32 साल की उम्र मे ही सूबे के मुख्यमंत्री बने थे।

Open in App
ठळक मुद्देएग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन को चुनावों में 139 से 161 सीटों पर जीत मिल सकती है। फारुख अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुला भी 38 साल की उम्र में जम्मू-कश्मीर के सीएम बन गये थे। 

बिहार चुनाव के मतदान खत्म होने के बाद अब निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। लेकिन इससे पहले आये तमाम एग्जिट पोल की मानें तो इस बार बिहार में महागठंधन की सरकार बनने जा रही है और इसके अगुवा तेजस्वी यादव राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। 

ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो वो कई सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जैसे वो बिहार के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन जाएंगे और साथ ही वो देश के किसी भी राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री भी बन जाएंगे, लेकिन वो देश के सबसे कम के उम्र मुख्यमंत्री बनने से चूक जाएंगे। थोड़ा कन्फ्यूजन है ना।। तो चलिए बताते हैं कि कैसे वो ये रिकॉर्ड बनाने से चूक रहे हैं।।।

देश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री की लिस्ट में पहला नाम है एम.ओ.एच. फारुख मारिकर का है जो 29 साल उम्र में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बन गये थे, चूंकि पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश है इसलिए तेजस्वी देश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने से चूक जाएंगे लेकिन वो किसी भी राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री जरूर बन जाएंगे।  

देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री की बात करें तो फारुख मारिकर का जन्म 6 सितंबर 1937 को हुआ था और वो 1967 को वो पहली बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री बने। 

इसके साथ ही तेजस्वी बिहार में सतीश प्रसाद सिंह का भी रिकॉर्ड तो तोड़ देंगे। क्योंकि सतीश बिहार में अभी तक सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं, लो मजह 32 साल की उम्र मे ही सूबे के मुख्यमंत्री बने थे और उन्होंने 1968 में सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली थी।  इधर तेजस्वी की उम्र 31 साल है तो अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही निकले तो तेजस्वी वर्तमान में किसी भी राज्य के सबसे युवा मख्यमंत्री बनेंगे। ऐसे में देखा जाए तो अभी इस वक्त पेमा खांडू हैं जो अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, पेमा खांडू 37 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बने थे।

देश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट देखी जाए तो फारुख मारिकर और सतीश प्रसाद सिंह के बाद प्रफुल्ल कुमार महंत का नाम आता है जो 34 साल की उम्र में असम के मुख्यमंत्री बने थे। अन्य कम उम्र के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में कई नाम शुमार हैं। अखिलेश यादव जो 38 साल की उम्र में यूपी के सीएम बने थे। इसके हेमंत सोरेन हैं जो 38 साल की उम्र में झारखंड के सीएम बन गये थे, फिलहाल वो वर्तमान में झारखंड के सीएम हैं। फारुख अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुला भी 38 साल की उम्र में जम्मू-कश्मीर के सीएम बन गये थे। 

ऐसे में अगर इंडिया-टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित हुए तो तेजस्वी 31 साल की उम्र में देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन को चुनावों में 139 से 161 सीटों पर जीत मिल सकती है। जबकि एनडीए सिर्फ 69 से 91 सीटों पर सिमटती ही नजर आ रही है। वहीं एलजेपी को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। फिलहाल 10 नवंबर को मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा?

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020तेजस्वी यादवराष्ट्रीय जनता दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTejashwi Yadav Gaya Lok Sabha Seat: 'मांझी जी बुजुर्ग हो गए, गया उनसे नहीं संभलेगा', गया से बोले तेजस्वी यादव

भारतBihar Politics News: तेजस्वी यादव के मछली खाते वीडियो पर गर्मायी सियासत, विजय कुमार सिन्हा ने कहा- सावन में भी मटन बनाना, खाना और खिलाना, वीडियो शेयर कर क्या दिखलाना चाहते हैं? 

भारतपहली बार चुनाव लड़ेंगे ये 12 प्रत्याशी, राजद ने 6 महिलाओं को मौका दिया, जानें हालात

भारतBihar LS polls 2024: 'जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' में फ्लॉप साबित हुए लालू यादव, टिकट देने में पिछड़े, देखें लिस्ट

भारतAurangabad Lok Sabha Tejashwi Yadav Speech: 'तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो', पीएम मोदी पर तेजस्वी ने गीत गाकर साधा निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतNEP 2020: सीबीएसई कक्षा 6,9 और 11 के लिए पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करेगा, स्कूलों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया

भारतभारत के दौरे पर आएंगे टेस्ला प्रमुख एलोन मस्क, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, निवेश की बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं

भारतGorakhpur Lok Sabha seat: गोरखपुर ने यूपी को दो मुख्यमंत्री दिए, इतिहास के आइने में, जानें समीकरण और इतिहास

भारतRajkumar Anand Aam Aadmi Party: केजरीवाल के मंत्री थे, आज इस्तीफा दिया, कल बीजेपी के हो जाएंगे राजकुमार आनंद!, संजय सिंह ने किया दावा

भारतQS World Universities Ranking: जेएनयू ने मारी बाजी, क्यूएस विश्वविद्यालय रैंकिंग जारी, देखें लिस्ट