पहली बार चुनाव लड़ेंगे ये 12 प्रत्याशी, राजद ने 6 महिलाओं को मौका दिया, जानें हालात

By एस पी सिन्हा | Published: April 10, 2024 03:50 PM2024-04-10T15:50:29+5:302024-04-10T15:53:03+5:30

RJD list LS polls 2024: पांच पूर्व सांसद और एक राज्यसभा सदस्य मीसा भारती चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। सात विधायकों को भी टिकट दिया गया है।

RJD list LS polls These 12 candidates will contest elections for first time RJD chance to 6 women know situation | पहली बार चुनाव लड़ेंगे ये 12 प्रत्याशी, राजद ने 6 महिलाओं को मौका दिया, जानें हालात

file photo

Highlightsसूची में 6 महिलाओं को मौका दिया गया है। सूची में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी शामिल हैं। दीपक यादव वाल्मीकिनगर से शामिल हैं।

RJD list LS polls 2024: लोकसभा चुनाव में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव नये चेहरों के साथ इस बार किला फतह करने की तैयारी में जुटे हैं। राजद के द्वारा घोषित किए गए 22 उम्मीदवारों में से 12 उम्मीदवार पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस सूची में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी शामिल हैं। सूची में 6 महिलाओं को मौका दिया गया है। जबकि सात विधायकों को भी टिकट दिया गया है। इसके साथ ही तीन पूर्व विधायकों को भी उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पांच पूर्व सांसद और एक राज्यसभा सदस्य मीसा भारती चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं।

राजद ने जिन नए चेहरों को मौका दिया है, उनमें रोहिणी आचार्य सारण से, डॉ. कुमार चंद्रदीप मधेपुरा से, श्रवण कुशवाहा नवादा से, कुमार सर्वजीत पासवान गया (सु.) से, अभय कुशवाहा औरंगाबाद से, चंद्रहास चौपाल सुपौल से, अनिता देवी महतो मुंगेर से, दीपक यादव वाल्मीकिनगर से शामिल हैं।

वहीं सवर्ण में सुधाकर सिंह को बक्सर सीट से तो विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला वैशाली सीट से मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही मधेपुरा से डॉ. कुमार चंद्रदीप प्रत्याशी बनाए गए हैं। डॉ. कुमार चंद्रदीप पूर्व सांसद डॉ. रामेंद्र कुमार रवि के पुत्र हैं। इनके परदादा कमलेश्वरी प्रसाद संविधान सभा के सदस्य रह चुके हैं।

वहीं, शिवहर लोकसभा सीट से राजद ने रितु जायसवाल को टिकट दिया है। उनका सामना बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद से होगा। ऐसे में शिवहर इकलौती सीट है जहां दो महिलाओं के बीच जंग होगी। रितु जायसवाल के पति पूर्व आईएएस हैं। वह नौकरी छोड़कर समाज सेवा में पत्नी का साथ देते हैं।

Web Title: RJD list LS polls These 12 candidates will contest elections for first time RJD chance to 6 women know situation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे