लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनावः 17 अगस्त से 1 सितंबर तक "वोट अधिकार यात्रा", सभी जिलों में नियुक्त किए कॉर्डिनेटर, देखिए लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2025 16:15 IST

Bihar Elections: शेखपुरा के लिए संजय कपूर, जमुई के लिए कुलदीप इन्दौरा। लखीसराय के लिए सत्य नारायण पटेल, मुंगेर के लिए नुएलांशु चतुर्वेदी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिलों में समन्वयकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।मुजफ्फरपुर के लिए कुलदीप वत्स, सीतामढ़ी के लिए सबरी असलम शेख हैं।पटना के लिए अविनाश पांडेय, सतेज बंटी पाटिल और चेतन चौहान को नियुक्त किया गया है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपनी सक्रियता बढा दी है। कांग्रेस पार्टी बिहार में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ करने जा रही है, इसके लिए मंगलवार को कांग्रेस ने 25 जिलों के लिए कॉर्डिनेटरों की सूची जारी की। महागठबंधन की "वोट अधिकार यात्रा" 17 अगस्त से शुरू होकर 1 सितंबर तक चलेगी। जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव सहित इंडिया गठबंधन के सभी 6 घटक दल शामिल होंगे। महागठबंधन के नेता इस य़ात्रा के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार मतदाता अधिकार यात्रा के लिए प्रत्येक जिलों में समन्वयकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। सभी जिलों के लिए समन्वयकों को  नियुक्त किया गया है।

रोहतास जिले के लिए अजय राय एवं रामकिशन ओझा, औरंगाबाद के लिए धीरज गुर्जर, गया के लिए कमलेश्वर पटेल, नवादा के लिए दिनेश गुर्जर-विधायक, नालंदा के लिए दिनेश गुर्जर- विधायक, शेखपुरा के लिए संजय कपूर, जमुई के लिए कुलदीप इन्दौरा। लखीसराय के लिए सत्य नारायण पटेल, मुंगेर के लिए नुएलांशु चतुर्वेदी हैं।

भागलपुर के लिए अशोक सिंह-सांसद, कटिहार के लिए भजन लाल जाटव, पूर्णिया के लिए रामलाल जाट, अररिया के लिए नदीम जावेद, सुपौल के लिए वीरेन्द्र राठौड़, मधुबनी के लिए शीशपाल सिंह (शीशपाल केहरवाला)-विधायक, दरभंगा के लिए अनिल चौधरी, मुजफ्फरपुर के लिए कुलदीप वत्स, सीतामढ़ी के लिए सबरी असलम शेख हैं।

मोतिहारी के लिए काज़ी निज़ामुद्दीन, पश्चिमी चंपारण के लिए तनुज पुनिया-सांसद, गोपालगंज के लिए प्रियव्रत सिंह, सीवान के लिए राजेश ठाकुर, छपरा (सोरांव) के लिए सचिन यादव, आरा (भोजपुर) के लिए कुमार जय मंगल, विधायक और पटना के लिए अविनाश पांडेय, सतेज बंटी पाटिल और चेतन चौहान को नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस की बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया 17 अगस्त को रोहतास से राहुल गांधी के नेतृत्व में “मतदाता अधिकार यात्रा” शुरू होगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह यात्रा लोकतंत्र की रक्षा, जनता के वोट की ताकत और संविधान की गरिमा को बचाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर