लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' जून 2022 में होगी रिलीज

By भाषा | Updated: November 1, 2021 14:28 IST

Open in App

मुंबई, एक नवंबर कॉलेज की जिंदगी पर आधारित बहुचर्चित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'डॉक्टर जी' 17 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह के अलावा शेफाली शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी।

फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी जंगली पिक्चर्स ने सोमवार को सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में 'डॉक्टर जी' की रिलीज की तारीख का ऐलान किया।

जंगली पिक्चर्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक आयुष्मान खुराना, रकुलप्रीत सिंह और शेफाली शाह 'डॉक्टर जी' में साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 17 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म के जरिए निर्देशक अनुभूति कश्यप अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। निर्देशक के रूप में यह उनकी पहली फिल्म है और सिनेमाघरों में इसके रिलीज को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।

अनुभूति कश्यप ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, ‘‘मैं आयुष्मान, रकुल, शेफाली, जंगली पिक्चर्स और 'डॉक्टर जी' की पूरी टीम के साथ काम करने का अवसर पाकर वास्तव में बेहद खुश हूं। फिल्म के निर्माण के दौरान पूरी टीम ने मेरा बखूबी साथ दिया। मेरे लिए यह एक बेहद शानदार अनुभव रहा। मैं इस फिल्म को दर्शकों के सामने प्रदर्शित करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।’’

अनुभूति ने 'डॉक्टर जी' की पटकथा सुमित सक्सेना, विशाल वाघ और सौरभ भारत के साथ मिलकर लिखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह