गुवाहाटी: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर असम में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंच गए हैं। भाजपा नेता मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतकर निर्णायक बहुमत हासिल किया है। एनडीए के लिए यह लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। एनडीए 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री सरबानंदा सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता में आया था। 57 वर्षीय सरमा राज्य में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं।
शपथ लेने वाले मंत्रियों में भाजपा से रामेश्वर तेली और अजंता नियोग, एजीपी से अतुल बोरा और बीपीएफ से चरण बोरो शामिल हैं। राज्य में NDA के प्रमुख सहयोगी असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
Assam Chief Minister Oath Ceremony Updates: मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 4 मंत्री कौन हैं?
1. अजंता नियोगः अजंता नियोग ने पिछली सरकार में राज्य की वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया और राज्य की पहली महिला वित्त मंत्री बनीं। वे 2001 से लगातार गोलाघाट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
2. रामेश्वर तेलीः रामेश्वर तेली चाय बागान श्रमिकों के समुदाय से आते हैं। वे पहले असम से राज्यसभा सांसद और 2014 से 2024 तक डिब्रूगढ़ से सांसद रह चुके हैं।
3. चरण बोरोः चरण बोरो सहयोगी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वे पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे।
4. अतुल बोराः असम में NDA के प्रमुख सहयोगी असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
5. रंजीत कुमार दासः रंजीत कुमार दास असम विधानसभा के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। पूर्व पत्रकार हैं और 2021 से असम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रहे हैं। उन्होंने 2011 से 2021 तक सोरभोग और 2021 से पाटाचरकुची का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2016 से 2017 तक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया और 2016 से 2021 तक भाजपा के असम प्रदेश अध्यक्ष रहे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हिमंत का राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा और यह बड़ी जीत राज्य में भाजपा के बढ़ते प्रभुत्व को अधिक मजबूत करती है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चार विधायक भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य खानापारा क्षेत्र के वेटरनरी मैदान में पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर शर्मा और चार अन्य विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
सरमा (57) असम में लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए हैं। शपथ लेने वाले चार विधायकों में भाजपा के अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, जबकि उनके सहयोगी दल असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो शामिल हैं। नियोग, बोरा और बोरो इससे पहले भी शर्मा के पहले मंत्रिमंडल में सदस्य थे।
जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री तेली ने राज्य की राजनीति में फिर से वापसी की है। राजग की यह राज्य में तीसरी बार सरकार होगी। गठबंधन पहली बार 2016 में सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता में आया था जो अब केंद्र सरकार में मंत्री हैं।