Assam Chief Minister Oath Ceremony Updates: आज लगातार दूसरी बार असम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 4 मंत्री कौन हैं?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 12, 2026 09:37 IST2026-05-12T09:29:42+5:302026-05-12T09:37:12+5:30

Assam Chief Minister Oath Ceremony LIVE Updates: हिमंता बिस्वा सरमा आज (12 मई) लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ ही चार मंत्रियों और असम विधानसभा अध्यक्ष के शपथ ग्रहण करने की भी उम्मीद है।

Himanta Biswa Sarma Take Oath Assam CM 2nd Consecutive Time Today Who 4 Ministers Rameswar Teli, Atul Bora Charan Boro and Ajanta Neog | Assam Chief Minister Oath Ceremony Updates: आज लगातार दूसरी बार असम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 4 मंत्री कौन हैं?

Assam Chief Minister Oath Ceremony LIVE Updates

HighlightsAssam Chief Minister Oath Ceremony LIVE Updates: खानपारा पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में शामिल होंगे।Assam Chief Minister Oath Ceremony LIVE Updates: असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से होंगे।Assam Chief Minister Oath Ceremony LIVE Updates:बैरिकेड, यातायात मार्ग परिवर्तन और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Assam Chief Minister Oath Ceremony LIVE Updates: हिमंता बिस्वा सरमा गुवाहाटी में आज सुबह 11:40 बजे असम के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल होंगे। एनडीए के कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री खानपारा पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में शामिल होंगे।

खानपारा क्षेत्र के आसपास बैरिकेड, यातायात मार्ग परिवर्तन और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यह असम में एनडीए की तीसरी सरकार होगी और सरमा राज्य में यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बनेंगे। शर्मा के साथ-साथ चार मंत्री भी शपथ लेंगे। दो भाजपा से और एक-एक उसके सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से होंगे।

रामेश्वर तेली, अतुल बोरा (एजीपी), चरण बोरो (बीपीएफ) और अजंता नियोग शामिल हैं। पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रणजीत कुमार दास राज्य विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे। पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू हो रहा है।

Web Title: Himanta Biswa Sarma Take Oath Assam CM 2nd Consecutive Time Today Who 4 Ministers Rameswar Teli, Atul Bora Charan Boro and Ajanta Neog

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे