लगातार 4 हार से टूटे माननीय?, NDA में फूट, अन्नाद्रमुक विधायक एसपी वेलुमणि और सीवी षणमुगम गुट ने विजय सरकार को किया समर्थन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 12, 2026 10:47 IST2026-05-12T10:37:29+5:302026-05-12T10:47:07+5:30

एआईएडीएमके के एक गुट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की तमिलगा वेत्री कषगम के नेतृत्व वाले तमिलनाडु के सत्तारूढ़ गठबंधन को अपना समर्थन दिया।

watch Chennai AIADMK led CV Shanmugam and SP Velumani support Tamil Nadu's ruling coalition headed Chief Minister Joseph Vijay's Tamilaga Vettri Kazhagam see video | लगातार 4 हार से टूटे माननीय?, NDA में फूट, अन्नाद्रमुक विधायक एसपी वेलुमणि और सीवी षणमुगम गुट ने विजय सरकार को किया समर्थन

file photo

Highlightsमुख्यमंत्री विजय से मिलकर उनकी सरकार को समर्थन देने के लिए पत्र सौंपेंगे।पलानीस्वामी को तुरंत पार्टी की महापरिषद की बैठक बुलानी चाहिए।तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अन्नाद्रमुक ने 47 सीटें जीतीं।

चेन्नई: ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के वरिष्ठ विधायकों एसपी वेलुमणि और सीवी षणमुगम के नेतृत्व वाले धड़े ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार को समर्थन देने का निर्णय लिया है। षणमुगम ने कहा कि वे आज दोपहर मुख्यमंत्री विजय से मिलकर उनकी सरकार को समर्थन देने के लिए पत्र सौंपेंगे।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी सरकार बनाने के लिए द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को समर्थन देना चाहते थे। उन्होंने कहा, “हमने उनके (पलानीस्वामी के) इस फैसले का विरोध किया क्योंकि अन्नाद्रमुक का गठन ही द्रमुक को हराने के लिए किया गया था।” षणमुगम ने यह भी मांग की कि पलानीस्वामी को तुरंत पार्टी की महापरिषद की बैठक बुलानी चाहिए।

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अन्नाद्रमुक ने 47 सीटें जीतीं। षणमुगम ने पिछले एक दशक में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम को मिली चुनावी हारों का हवाला दिया। तीन हार कट्टर प्रतिद्वंद्वी द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम के हाथों और चौथी हार पिछले महीने टीवीके के हाथों है। उन्होंने एआईएडीएमके प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के पलानीस्वामी की भी आलोचना की।

जिन्होंने डीएमके के साथ गठबंधन पर विचार किया था। हमने डीएमके के विरोध में इस पार्टी की स्थापना की थी। 53 वर्षों तक हमारी राजनीति डीएमके के विरुद्ध रही। इसी को देखते हुए डीएमके के समर्थन से एआईएडीएमके सरकार बनाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया था... अगर हम ऐसा गठबंधन बनाते, तो एआईएडीएमके का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता।

Web Title: watch Chennai AIADMK led CV Shanmugam and SP Velumani support Tamil Nadu's ruling coalition headed Chief Minister Joseph Vijay's Tamilaga Vettri Kazhagam see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे