लाइव न्यूज़ :

पदभार संभालने के बाद चौथी बार जांच के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप, मई 2026 में 80 साल के होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2026 10:23 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें पिछले साल अपने हृदय और पेट की जांच करवाने के बाद इस बात का अफसोस हुआ कि इससे लोगों के मन में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता पैदा हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे26 मई को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में अपने चिकित्सकों से मिलेंगे।राष्ट्रपति चुने गए सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति हैं और अगले महीने वह 80 वर्ष के हो जाएंगे। राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं बनी रहती हैं।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दंत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इस महीने चिकित्सकों से मिलेंगे और पदभार संभालने के बाद वह चौथी बार जांच के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों से मिलेंगे। ‘व्हाइट हाउस’ ने इसे नियमित वार्षिक शारीरिक जांच बताया है। सोमवार शाम एक बयान में कहा कि ट्रंप 26 मई को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में अपने चिकित्सकों से मिलेंगे।

ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति हैं और अगले महीने वह 80 वर्ष के हो जाएंगे। राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं बनी रहती हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें पिछले साल अपने हृदय और पेट की जांच करवाने के बाद इस बात का अफसोस हुआ कि इससे लोगों के मन में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता पैदा हो गई थी।

पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की उम्र संबंधी जटिलताओं और स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अक्सर आलोचना करने वाले ट्रंप ने हाल ही में टिप्पणी की है कि बढ़ती उम्र के बावजूद वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्हें 50 साल पहले जैसा महसूस होता था, वैसा ही अब भी महसूस होता है। ‘ओवल ऑफिस’ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बिल्कुल वैसा ही महसूस होता है। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों है। ऐसा इसलिए नहीं है कि मेरा खानपान उच्च गुणवत्ता का है।’’

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी पहुंचे भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर?, असम सरकार शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे भाग, वीडियो

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद कौन?, उपराष्ट्रपति वेंस या विदेश मंत्री रुबियो, व्हाइट हाउस डिनर में लोगों ने दी राय?

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

विश्वपाकिस्तान अब ‘जिम्मेदार’ राष्ट्र बनकर उभरा?, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- ईरान और अमेरिका युद्ध खत्म कराने में निभा रहा अहम भूमिका?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यअंतरराष्ट्रीय नर्स दिवसः रोगियों में भरोसा और उम्मीद जगाती हैं नर्सें

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

स्वास्थ्यबच्चों में मधुमेह, रक्तचाप और मानसिक स्वास्थ्य की होगी जांच?, केंद्र ने आरबीएसके का दायरा बढ़ाया

स्वास्थ्यसावधान! बचपन में ज़्यादा 'स्क्रीन टाइम' से 3 साल की उम्र तक दिख सकते हैं ऑटिज़्म के लक्षण, AIIMS की स्टडी में हुआ खुलासा