लाइव न्यूज़ :

आंध्रप्रदेश में अन्नमाया परियोजना राजमपेट विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के लिए शोक साबित हुई

By भाषा | Updated: November 21, 2021 17:56 IST

Open in App

कडप्पा (आंध्रप्रदेश) , 21 नवंबर चेय्येरू नदी पर अन्नमाया परियोजना आंध्रप्रदेश में कड़प्पा जिले के राजमपेट विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के लिए शोक साबित हुई है।

विनाश के मद्देनजर तोगुरूपेटा, मंडापल्ली, पुलापाथुर और गुंडलूर गांवों में सन्नाटा पसरा नजर आता है।

परियोजना के मिट्टी के बांध के टूट जाने से आयी आकस्मिक बाढ़ के चलते इन गांवों में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य लापता हो गये।

अचानक दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शुक्रवार को बाढ़ आ गयी और पानी का स्तर 10 फुट तक चला गया । अचानक पानी छोड़े जाने की घटना से अनजान गांववासी बाढ़ आने पर अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे।

इन गांवों के हजारों मकान मलबे में तब्दील हो गये हैं । ग्रामीणों की सब चीजें बाढ़ की भेंट चढ़ गयी और अब उनके बदन पर बस कपड़े बचे हैं।

सैंकड़ों एकड़ क्षेत्र में खड़ी फसल नष्ट हो गयी। कई मवेशी पानी में बह गये। घर में कुछ नहीं बचा, ऐसा लग रहा है कि बाढ़ सब कुछ निगल गयी।

तोगुरूपेटा और मंडापल्ली के रोते-बिलखते ग्रामीणों ने कहा , ‘‘यह सब बाढ़ में हुआ। त्रासदी के बारे में कोई चेतावनी नहीं दी गयी और हमें विभीषिका को झेलने को छोड़ दिया गया। अब हमारी हमारी जिंदगी तबाह हो गयी।’’

पुलापाथुर गांव में 12, मंडापल्ली में नौ और गुंडलूर में पांच चेय्येरू की तेज धारा में बह गये। अब तक बस 18 शव मिले हैं , बाकी का कोई अता-पता नहीं चला है।

अन्नमाया पेन्ना नदी की सहायक चेय्येरू पर 2.24 टीएमसी फुट क्षमता वाली मध्यम सिंचाई परियोजना है। यह 22500 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रदान करती है तथा 140 बस्तियों को पेयजल उपलब्ध कराती है।

ऊपरी क्षेत्र में पिंचा परियोजना की दीवार में दरार आने के बाद सारा पानी अन्नमाया में छोड़ दिया गया। उधर भारी वर्षा के चलते शेषचलम का पानी भी आ गया। फलस्वरूप दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ दिया गया।

उसके बाद चेय्येरू नदी उफान पर आ गयी और राजमपेट और नंदालुरू मंडलों में कम से कम 10 गांव डूब गये एवं भारी विनाश हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर