लाइव न्यूज़ :

महंत नरेंद्र गिरि खुदकुशी मामले में आनंद गिरि को मिली बड़ी राहत, शिष्यों ने लिया यह फैसला, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: August 11, 2022 10:33 IST

आपको बता दें कि महंत नरेंद्र गिरि खुदकुशी मामले में आनंद गिरि को बड़ी राहत मिली है। इन पर यह आरोप है कि ये महंत नरेंद्र गिरि को उसकाए थे जिस कारण उन्होंने खुदकुशी कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहंत नरेंद्र गिरि खुदकुशी मामले में एक नया मोड आया है।जिन शिष्यों ने एफआईआर की थी वे अब केस वापस लेने की बात कह रहे है।शिष्यों ने पुलिस के कामकाज पर भी सवाल उठाया है।

लखनऊ: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के खुदकुशी मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि खुदकुशी की एफआईआर दर्ज कराने वाले शिष्यों ने केस वापस लेने की अर्जी लगाई है। 

जानकारी के अनुसार, इन शिष्यों ने एक एफिडेविट में यह कहा है कि वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते है और वे दर्ज की गई एफआईआर वापस लेना चाहते हैं।

क्या है पूरा मामला

महंत नरेंद्र गिरि के खुदकुशी मामले शिष्यों ने कोर्ट में एक एफिडेविट दाखिल कर यह अर्जी की है कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते है। उन लोगों ने यह भी कहा कि वे अपने तरफ से इस केस को वापस लेना चाहते है। 

दरअसल, महंत नरेंद्र गिरि के शिष्यों ने पुलिस पर ही सवाल उठा दिया है। शिष्यों का कहना है कि उन लोगों ने केवल महंत नरेंद्र गिरि की खुदकुशी की खबर दी थी। उन लोगों ने किसी का नाम नहीं लिया था कि इनकी हत्या के पीछे इनका हाथ है। 

महंत नरेंद्र गिरि के शिष्यों ने यह भी कहा कि उन लोगों ने किसी पर शक भी नहीं जताया है। ऐसे में वे किसी बेगुनाह को फंसाना नहीं चाहते है, इसलिए उन लोगों ने यह फैसला लिया है। 

मुख्य आरोपी आनंद गिरि को मिली बड़ी राहत

आपको बता दें कि महंत नरेंद्र गिरि खुदकुशी मामले में शिष्यों द्वारा लिए गए इस फैसले से मुख्य आरोपी आनंद गिरि को बड़ी राहत मिली है। आनंद गिरि पर यह आरोप है कि उन्होंने महंत नरेंद्र गिरि को उकसाया था जिस कारण उन्होंने आत्महत्या की थी। 

वहीं इससे पहले आनंद गिरि की ओर से क्षेत्राधिकार को लेकर अर्जी भी दाखिल की गई थी, जो कोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमहंत नरेंद्र गिरिPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई