लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर के नेतृत्व वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आज से गुयाना दौरे पर, आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को बड़ा मैसेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2025 11:37 IST

Shashi Tharoor News:   न्यूयॉर्क स्थित वाणिज्य दूतावास में एक बातचीत के दौरान, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पहलगाम आतंकवादी हमले और भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में श्रोताओं को जानकारी दी तथा इसमें पाकिस्तान की संलिप्तता पर भी प्रकाश डाला।

Open in App

Shashi Tharoor News:  कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में भारत का एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल रविवार से गुयाना का दौरा करेगा और हर तरह के आतंकवाद के प्रति ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ करने का भारत का कड़ा संदेश देगा। तीन दिवसीय यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल गुयाना के नेतृत्व और मीडिया, भारतीय समुदाय एवं प्रवासी समुदाय तथा गुयाना में भारत के मित्रों के प्रमुख वार्ताकारों के साथ बातचीत करेगा।

यह भारत के एकजुटता और भाईचारे के मजबूत संदेश के साथ-साथ आतंकवाद को उखाड़ फेंकने के सामूहिक संकल्प को रेखांकित करेगा।

प्रतिनिधिमंडल 25 मई को बर्बिस में गुयाना की सरकार द्वारा आयोजित 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल होगा।

प्रतिनिधिमंडल में सरफराज अहमद (झारखंड मुक्ति मोर्चा), गणपति हरीश मधुर बालयोगी (तेलुगू देशम पार्टी), शशांक मणि त्रिपाठी (भारतीय जनता पार्टी), भुवनेश्वर कलिता (भाजपा), मिलिंद देवड़ा (शिवसेना), तेजस्वी सूर्या (भाजपा) और अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके तरणजीत संधू शामिल हैं। 

टॅग्स :शशि थरूरइनडो पाकमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतवेणुगोपाल पर हमला हुआ, अब कुछ नहीं किया जा सकता?, एमके राघवन ने कहा-कुछ लोग बहुत खुश?

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र