लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर तेलंगाना और तमिलनाडु में अलर्ट

By भाषा | Updated: November 28, 2021 22:50 IST

Open in App

हैदराबाद/चेन्नई, 28 नवंबर तेलंगाना सरकार ने रविवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए निगरानी प्रणाली को मजबूत किया है और टीमों को सतर्क कर दिया है।

वहीं, तमिलनाडु सरकार ने भी ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर जिलों को परामर्श जारी किया है।

इस बीच, तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,75,614 तक पहुंच गई है। इसके अलावा एक और रोगी की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 3,989 तक पहुंच गई है।

राज्य के जन स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीनिवास ने पत्रकारों से कहा कि दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, हांगकांग और कुछ यूरोपीय देशों में नए 'ओमीक्रोन' स्वरूप का पता चला है और इसलिए वहां से टीकाकरण कराकर आने वालों को भी घरों में पृथक कर निगरानी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है या आंशिक रूप से टीका लगाया गया है, उनकी जांच की जाएगी और यदि कोई संक्रमित पाया गया तो उनके नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए सीडीएफडी प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,535 है। आज कुल 22,356 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। राज्य में अब तक 2,85,11,075 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में 144 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 6,68,090 हो गई है।

वहीं, तमिलनाडु सरकार ने ओमीक्रोन के मद्देनजर रविवार को जिला प्रशासन को निगरानी तेज करने और फील्ड परीक्षण करने का निर्देश दिया और कहा कि यह डेल्टा स्वरूप की तुलना में काफी अधिक संक्रामक है।

मीडिया के साथ साझा किए गए जिला अधिकारियों को लिखे एक पत्र में, राज्य के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने उन्हें एक नए स्वरूप के उभरने के बारे में पत्र लिखा है और राज्यों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

जिला कलेक्टरों को निर्देशों से अवगत कराया गया है। जबकि स्वास्थ्य मंत्री और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने चेन्नई हवाई अड्डे पर जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया । पत्र में कहा गया है ओमीक्रोन डेल्टा स्वरूप की तुलना में काफी संक्रामक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?