लाइव न्यूज़ :

'घर से निकाल रहे हैं मकान मालिक, AIIMS के डॉक्‍टरों ने गृहमंत्री अमित शाह से लगाई गुहार

By स्वाति सिंह | Updated: March 24, 2020 19:44 IST

Coronavirus outbreaks in India: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मदद मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। डॉक्टर्स ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मदद मांगी है।

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में डॉक्टर्स लगातर कोरोना के मरीजों की देख-रेख और इलाज में जुटें हैं। इसी बीच यह कई डॉक्टर्स को ढेर सारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मदद मांगी है।

डॉक्टर्स ने लिखा, 'कोरोना मरीजों के संपर्क में रहने के कारण मकान मालिक डॉक्टरों पर मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं। इसके अलावा कुछ सोसाइटी में एंट्री से भी रोका जा रहा है।इस पत्र के बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एम्स प्रशासन से बात की है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को इस मामले का संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है।

CM अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के मकान मालिकों से अपील 

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने किराएदारों से फौरन किराया देने को मजबूर न करें। केजरीवाल ने कहा कि मकान मालिक चाहें तो वे दो महीने बाद किराया ले सकते हैं या फिर उनसे किश्तों में ले सकते हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना को लेकर लेकर संख्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि पिछले 40 घंटे में कोरोना के एक भी मरीज नहीं आया है। 30 मरीजों में से कुछ को घर भेजा जा चुका है जबकि 23 मरीजों का अभी इलाज किया जा रहा है। दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि यह अच्छी खबर है लेकिन हमें खुश नहीं होना चाहिए क्योंकि लड़ाई अभी जारी है। संख्या किसी भी वक्त बढ़ सकती है। ऐसे में हमें सतर्क रहना चाहिए।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाअमित शाहएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों