लाइव न्यूज़ :

उज्जैन के जेल में आरोपी आरक्षक को दिल का दौरा पड़ा, मौत

By भाषा | Updated: January 7, 2021 15:43 IST

Open in App

उज्जैन, सात जनवरी उज्जैन की भेरुगढ़ जेल में बंद जहरीली शराब के मामले के आरोपी तथा पुलिस आरक्षक का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। कारा अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘आरक्षक सुदेश खोड़े 25 नवंबर से जेल में बंद था और कल रात करीब 2.40 बजे उसे दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद डॉक्टरों को बुलाया गया लेकिन आरक्षक को बचाया नहीं जा सका।’’

सोनकर ने बताया कि आरक्षक (42) की मौत के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट पुनीता चौहान जेल में पहुंची और मामले में सह आरोपियों के बयान दर्ज किये। इसके बाद चौहान की उपस्थिति में खोड़े के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया ।

मालूम हो कि उज्जैन में जहरीली शराब पीने के बाद पिछले साल अक्टूबर माह में 14 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में अधिकांश गरीब लोग थे। घटना की उच्चस्तरीय जांच के बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक और एक आबकारी अधिकारी सहित कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू