लाइव न्यूज़ :

नागरिकता न मिलने के कारण 800 पाकिस्तानी हिंदू वापस लौट गए: रिपोर्ट

By विशाल कुमार | Updated: May 9, 2022 13:15 IST

यह दावा भारत में पाकिस्तानी अल्पसंख्यक प्रवासियों के अधिकारों की वकालत करने वाले सीमांत लोक संगठन (एसएलएस) ने किया है।उनमें से कई यह देखने के बाद पाकिस्तान लौट आए कि उनके नागरिकता आवेदन में कोई प्रगति नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देयह दावा पाकिस्तानी अल्पसंख्यक प्रवासियों के अधिकारों की वकालत करने वाले एसएलएस ने किया है।उनमें से कई यह देखने के बाद पाकिस्तान लौट आए कि उनके नागरिकता आवेदन में कोई प्रगति नहीं हुई है।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2018 में एक ऑनलाइन नागरिकता आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी।

नई दिल्ली: धार्मिक उत्पीड़न के आधार पर नागरिकता के लिए भारत आने वाले  लगभग 800 पाकिस्तानी हिंदू साल 2021 में राजस्थान से वापस पड़ोसी देश चले गए।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, यह दावा भारत में पाकिस्तानी अल्पसंख्यक प्रवासियों के अधिकारों की वकालत करने वाले सीमांत लोक संगठन (एसएलएस) ने किया है।उनमें से कई यह देखने के बाद पाकिस्तान लौट आए कि उनके नागरिकता आवेदन में कोई प्रगति नहीं हुई है।

एसएलएस के अध्यक्ष हिंदू सिंह सोढ़ा ने कहा कि एक बार जब वे वापस लौट जाते हैं, तो उनका इस्तेमाल पाकिस्तानी एजेंसियां भारत को बदनाम करने के लिए करती हैं। उन्हें मीडिया के सामने परेड किया जाता है और कहा जाता है कि यहां उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2018 में एक ऑनलाइन नागरिकता आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इसने 2018 में 7 राज्यों में 16 कलेक्टरों और मई 2021 में 5 राज्यों में 13 कलेक्टरों को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदुओं, ईसाइयों, सिखों, पारसी, जैन और बौद्धों को नागरिकता देने के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने के लिए भी कहा था।

हालांकि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, लेकिन पोर्टल उन पाकिस्तानी पासपोर्टों को स्वीकार नहीं करता है जिनकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है। इसके कारण शरण चाहने वाले लोगों को अपना पासपोर्ट  नवीनीकृत कराने के लिए दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के पास जाना पड़ता है और एक मोटी रकम देनी पड़ती है।

ऑनलाइन आवेदन करने के अलावा, आवेदकों को खुद कलेक्टरों को दस्तावेज जमा करने होते हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि वे ऑनलाइन सिस्टम की जांच कर रहे हैं।

टॅग्स :भारतपाकिस्तानराजस्थाननागरिकता संशोधन कानूनमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र