विवाह नहीं कराओगे तो जान दूंगा?, शादी टूटने से नाराज, मोबाइल टावर पर चढ़ा मंटू कुमार, आत्महत्या की धमकी, 4 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने नीचे उतरा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2026 17:41 IST2026-05-13T17:40:06+5:302026-05-13T17:41:43+5:30

Bhojpur:प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुलजारपुर गांव निवासी गणेश पासवान का 22 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार हैदराबाद में काम करता था.

Bhojpur Upset marriage breakdown Mantu Kumar climbed mobile tower threatening suicide Police brought him down 4-hour high-voltage drama ara bihar | विवाह नहीं कराओगे तो जान दूंगा?, शादी टूटने से नाराज, मोबाइल टावर पर चढ़ा मंटू कुमार, आत्महत्या की धमकी, 4 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने नीचे उतरा

photo-lokmat

HighlightsBhojpur: परिवारों ने आपसी सहमति से इस वर्ष शादी करने की बात कही थी.Bhojpur: शादी तय होने के बाद युवक अपनी होने वाली पत्नी से लगातार संपर्क में था. Bhojpur: मंटू कुमार ने हैदराबाद में कमाई गई अपनी अधिकांश रकम भी लड़की पर खर्च कर दी थी.

Bhojpur:बिहार में भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र से एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आया, जहां शादी टूटने से नाराज एक युवक बुधवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया. करीब चार घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों की समझाने पर युवक सुरक्षित नीचे उतरा. दरअसल, गुलजारपुर गांव युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की बात करने लगा. करीब तीन से चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

बाद में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुलजारपुर गांव निवासी गणेश पासवान का 22 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार हैदराबाद में काम करता था. उसकी शादी पिछले वर्ष उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव निवासी राकेश पासवान की बेटी से तय हुई थी. दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से इस वर्ष शादी करने की बात कही थी.

शादी तय होने के बाद युवक अपनी होने वाली पत्नी से लगातार संपर्क में था. परिवार वालों के अनुसार मंटू कुमार ने हैदराबाद में कमाई गई अपनी अधिकांश रकम भी लड़की पर खर्च कर दी थी. इधर कुछ दिनों से लड़की पक्ष घर की स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहकर शादी से इनकार करने लगा. बुधवार सुबह युवक की फोन पर लड़की से बात हो रही थी.

इसी दौरान लड़की के भाई ने कथित रूप से युवक के साथ गाली-गलौज कर दी. इससे नाराज होकर मंटू कुमार घर से निकल गया और गांव के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने खुद 112 नंबर पर फोन कर आत्महत्या करने की बात कही. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे. देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने काफी देर तक युवक को समझाने की कोशिश की. पुलिस और ग्रामीणों ने उसे भरोसा दिलाया कि मामले को बातचीत से सुलझाया जाएगा. काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार हुआ. पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद कुछ समय के लिए अपने कब्जे में रखा.

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते पुलिस पहुंच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के बाद पूरे इलाके में इस मामले की चर्चा होती रही. सहार थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. इसके बाद उसे पूछताछ और समझाने के लिए थाना लाया गया.

Web Title: Bhojpur Upset marriage breakdown Mantu Kumar climbed mobile tower threatening suicide Police brought him down 4-hour high-voltage drama ara bihar

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे