लाइव न्यूज़ :

खेल रत्न से बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी: रानी रामपाल

By भाषा | Published: August 22, 2020 10:16 AM

Rani Rampal: भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने कहा है कि खेल रत्न मिलने से उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी और ये उनके और उनके परिवार के लिए गौरवशाली क्षण है

Open in App
ठळक मुद्देयह मेरे लिये और विशेषकर मेरे परिवार के लिये गौरवशाली क्षण है: खेल रत्न मिलने पर रानी रामपालजब आपकी कड़ी मेहनत को पहचान और सम्मान मिलता है तो वह शानदार अहसास होता है: रानी रामपाल

नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने शुक्रवार को कहा कि देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न मिलने से उन्हें देश के लिये अधिक उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।

खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगवेलु और टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के साथ रानी को खेल रत्न देने का फैसला किया।

खेल रत्न से मिलेगी आगे बढ़ने की प्रेरणा: रानी रामपाल

हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में रानी ने कहा, ‘‘यह मेरे लिये और विशेषकर मेरे परिवार के लिये गौरवशाली क्षण है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार खिलाड़ियों के लिये सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है तथा मैं अपने कोचों, साथियों, दोस्तों और परिजनों का शुरू से लेकर अब तक सहयोग बनाये रखने के लिये आभार व्यक्त करती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब आपकी कड़ी मेहनत को पहचान और सम्मान मिलता है तो वह शानदार अहसास होता है। मेरा मानना है कि इस पुरस्कार मुझे और मेरे जैसे खिलाड़ियों को अधिक उपलब्धियां हासिल करने और देश का गौरव बढ़ाने के लिये प्रेरणा मिलेगी।’’ 

25 वर्षीय रानी रामपाल ने भारतीय टीम को टोक्यो ओलंपिक में जगह सुरक्षित करने में मदद की थी, इसके अलावा जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों के फाइनल में भी टीम का नेतृत्व किया था, जहां वह जापान से 1-2 से हार गई थी।

मंत्रालय ने साथ ही अजीत सिंह को ध्यानचंद पुरस्कार, रोमेश पठानिया को द्रोणाचार्य पुरस्कार (जीवन पर्यन्त की उपलब्धि), जूड फेलिक्स को द्रोणाचार्य पुरस्कार और आकाशदीप सिंह और दीपिका को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

टॅग्स :रानी रामपालराजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलArjuna Award: शमी सहित 16 अन्य खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अर्जुन पुरस्कार, देखें वीडियो

अन्य खेलAsian Games 2023: 2018 में पहचम लहराया, इस बार नहीं दिखेंगे, गोल्ड के दावेदार विनेश, दहिया, रामपाल, पंघाल, सौरभ, हिमा दास और दीपिका कुमारी बाहर

अन्य खेलIndia-South Africa Hockey Series: नेशंस कप चैंपियन भारतीय टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जलवा, दक्षिण अफ्रीका को 7-0 से रौंदा, सीरीज में 2-0 से आगे

अन्य खेलIndia-South Africa Hockey Series: टीम इंडिया ने पहले मैच में किया धमाका, दक्षिण अफ्रीका को 5- 1 से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

अन्य खेलNational Sports Awards 2022: शरत कमल को मेजर ध्यानचंद राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, रोहित शर्मा के कोच को भी अवार्ड, यहां देखें विजेताओं की सूची

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...