लाइव न्यूज़ :

कामभावना शांत करती है और नींद न आने की समस्या को जड़ से खत्म करती है सर्पगंधा की जड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2025 21:02 IST

सर्पगंधा एक ऐसी औषधि है जिसका इस्तेमाल विभिन्न रोगों की चिकित्सा में किया जाता है। इसकी जड़ का प्रयोग आयुर्वेद में अनेक प्रकार की बिमारियों और समस्याओं के इलाज के लिए बताया गया है।

Open in App

सर्पगंधा एक ऐसी औषधि है जिसका इस्तेमाल विभिन्न रोगों की चिकित्सा में किया जाता है। इसकी जड़ का प्रयोग आयुर्वेद में अनेक प्रकार की बिमारियों और समस्याओं के इलाज के लिए बताया गया है। इसकी पत्तियां एक साथ चार-चार की संख्या में लगी हुयी होती हैं। फूल गुच्छों में लगते हैं और हरे-सफेद रंग के होते हैं।

यह कफ और वात को शान्त करता है, पित्त को बढ़ाता है और भोजन में रुचि पैदा करता है। यह दर्द को खत्म करता है, नींद लाता है और कामभावना को शान्त करता है। सर्पगंधा घाव को भरता है और पेट के कीड़े को नष्ट करता है। इसकी जड़ सांप के विष को उतारने की एक अच्छी दवा है। चलिए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं।

1) हाई ब्लड प्रेशर के लिएहाई ब्लड प्रेशर एक खतरनाक बीमारी होती है और इसकी वजह से हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना जरूरी है। हाई बीपी की समस्या को सर्पगंधा की मदद से सही किया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार सर्पगंधा की जड़ों का चूर्ण खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और इस बीमारी से निजात मिल सकती है।

कितनी मात्रा में ले चूर्णआप इसका चूर्ण 3-5 ग्राम मात्रा में खा सकते है। इसका चूर्ण कड़वा होता है। इसलिए आप चाहें तो इसके अंदर चीनी का पाउडर मिला कर इसका सेवन भी कर सकते है।

2) अनिद्रा के लिए आजकल अधिकतर लोग नींद नहीं आने की समस्या से पीड़ित हैं। ऐसे में सर्पगंधा आपकी मदद कर सकता है। इसे खाने से अनिद्रा का रोग सही हो जाता है। इसलिए जिन लोगों को नींद नहीं आती है वो लोग इस पौधे का चूर्ण खा लें।  

3) पेट के रोगों के लिएकब्ज, गैस, पेट में दर्द होना और इत्यादि पेट से जुड़े रोगों को सही करने में सर्पगंधा कारगर साबित होता है और इसे खाने से पेट की बीमारियां सही हो जाती हैं। अगर आपका पेट सही नहीं रहता है और आसानी से खराब हो जाता है तो आप सर्पगंधा का काढ़ा पी लें। इसका काढ़ा पीने से आपका पेट एकदम सही हो जाएगा।

ऐसे तैयार करें इसका काढ़ासर्पगंधा की जड़ों को आप अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद इसकी जड़ों के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। एक बर्तन में एक लीटर पानी डाल दें और इस पानी को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। इसके बाद इस पानी के अंदर आप जड़ों को डाल दें। जब ये पानी उबलकर आधा रहे जाए तो गैस को बंद कर दें और पानी को छान लें। इस पानी में आधा चम्मच काला नमक, 1 चम्मच चीनी और नींबू का रस मिला दें। आपका काढ़ा तैयार है।

कितनी बार पियें सर्पगंधा का काढ़ासर्पगंधा का काढ़ा आप दिन में 3-4 बार पी सकते हैं और ये काढ़ा पीने से आपका पेट सही हो जाएगा। हालांकि आप इस काढ़े को दो दिन से अधिक ना पीएं। क्योंकि अधिक काढ़ा पीने से पेट खराब भी हो सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंटडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब