लाइव न्यूज़ :

Healthy Hair Tips : रूखे, बेजान बालों को 2 मिनट में मुलायम, रेशमी, चमकदार बनाने के 5 उपाय

By उस्मान | Updated: September 18, 2019 08:23 IST

healthy hair tips for men and women : जब आपके बाल ठीक नहीं लगे, खोपड़ी चिकनी लगे, बाल बहुत झड़ने लगे या बहुत ज्यादा रूखे लगे, तो आपको ये तरीके आजमाने चाहिए।

Open in App

रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव और भागदौड़ के चलते हर किसी को बालों की समस्याओं से जूझना पड़ता है। कभी-कभी ऐसा दिन भी होता है, जब आपके बाल ठीक नहीं लगते, खोपड़ी चिकनी लगती है, बाल बहुत झड़ते हैं या बहुत ज्यादा रूखे लगते हैं। आप कुछ भी कर लें लेकिन बाल ठीक नहीं लगते।

स्‍ट्रीक्स प्रोफेशनल की तकनीकी प्रमुख एग्नेस चेन के अनुसार आप बालों से जुड़ीं इस तरह की किसी भी समस्या से परेशान न हो। एग्नेस आपको कुछ आसान उपाय बता रही हैं जिन्हें अपनाकर आप ऐसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। 

1) अपने बालों को ऊपर से नीचे की ओर झुकाएं। विपरीत दिशा में जड़ों पर अपने बालों को ब्रश करें, इससे बालों में घनत्व आता हैं। इस उपाय से आप बालों में मौजूद धूल और तेल से भी छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही यह उपाय अपनाने से बालों में ताजगी महसूस होती है। 

2) हेयर शाइन स्प्रे से अपने बालों में स्‍प्रे करें। इससे उनमें बहुत अच्छी चमक और सुगंध आ जाएगी तथा उनका सूखापन दूर हो जाएगा।

3) अगर बालों को मैनेज नहीं किया जा सकता, वे शुष्क, उलझे और पतले लग रहे हैं तो बालों के मध्य से और अंतिम सिरे तक हेयर पोर्शन या सीरम लगाएं, इससे बालों को आसानी से मैनेज किया जा सकेगा। 

4) अपने बालों पर इन उत्‍पादों को आजमाने और उन्‍हें अच्‍छा बनाने के दौरान, आप एक ऐसी हेयर स्टाइल चुन सकते हैं, जो आप पर एकदम सूट करेगी। आप एक ऊंची पोनी टेल बना सकते हैं या फैशनेबल पफ बना सकते हैं। इसके साथ ही आप लो बन भी बाँध सकते हैं। ताकि उलझे और रूखे बालों को ठीक किया जा सके। इसके अलावा आप स्टायलिश साइड ब्रेड भी बाँध सकते हैं, यह काफी खूबसूरत लगेगा और आपके मैनेज न कर सकने वाले बाल ब्रेड में छिप जाएंगे। 

5) आप निश्चित रूप से अपने बिखरे बालों से ध्यान हटाना चाहेंगे, इसके लिए आप सबसे सरल ढंग से हेयर पिन या हेयर बैंड लगा सकते हैं, इससे आपका ग्‍लैमर बढ़ेगा और आप फैशनेबल भी लगेंगी। 

टॅग्स :हेयर केयरघरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए