लाइव न्यूज़ :

चीन के बाद अचानक इस देश में तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस, तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या

By भाषा | Updated: February 21, 2020 09:58 IST

24 घंटों में यहां मरीजों की संख्या दोगुना हो गई है

Open in App

दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के 52 और मामलों की पुष्टि की है। देश में अब इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 156 पहुंच गई है। चीन के बाद इस वायरस से संक्रमित सबसे ज्यादा लोगों की संख्या दक्षिण कोरिया में हो गई है। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के कोरियाई केंद्र ने बताया कि हालांकि 39 नए मामले शिन्चेओनजी चर्च ऑफ जीसस की देगु शाखा से जुड़े हैं।

इसके साथ ही चर्च के अब तक 80 से ज्यादा सदस्य इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। यह मामले एक महिला से जुड़े हैं। 10 फरवरी को महिला को बुखार आया था लेकिन उसने कोरोना वायरस की जांच कराने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि उसने हाल में विदेश की यात्रा नहीं की है। महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने से पहले उसने कम से कम चार बार चर्च की प्रार्थना में हिस्सा लिया था। देगु के मेयर ने लोगों को घरों में ही रहने का परामर्श जारी किया है।  

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस से पहली मौत होने की खबर है और इसके संक्रमण को देखते हुए दक्षिण-पूर्वी शहर के मेयर ने शहर के 25 लाख लोगों से आग्रह किया है कि वे बाहर जाने से परहेज करें। दक्षिण कोरिया में एक व्यक्ति की मौत के साथ ही अब चीन से बाहर इस वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है।

दक्षिण कोरिया के अलावा हांगकांग, जापान, ताइवान, फिलीपीन और फ्रांस में इस वायरस के कारण लोगों की मौत हुयी है। ‘‘द कोरिया सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन’’ (केसीडीसी) ने बताया कि एक व्यक्ति (63) की बुधवार को अस्पताल में मौत हुयी और मृत्यु के बाद उसके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। केंद्र ने पुष्टि की कि वायरस से 22 और लोग संक्रमित हुए हैं और दक्षिण कोरिया में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़क 104 हो गयी है। इस बीच दाएगु के मेयर क्वोन यांग-जिन ने शहर के 25 लाख लोगों से अपील की कि वे बाहर जाने से परहेज करें।

जापान में क्रूज जहाज पर कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 634 हुई  

जापानी तट पर पृथक किये गए क्रूज जहाज पर 13 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 52 अतिरिक्त जांच नतीजों में से इन नए मामलों के पॉजिटिव आने के बाद डायमंड प्रिंसेज जहाज पर इस वायरस से अब तक 634 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एएफपी प्रशांत पवनेश पवनेश

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब