लाइव न्यूज़ :

मेसी की हैट्रिक से बार्सिलोना ने जीता 25वां ला लीगा खिताब

By भाषा | Updated: April 30, 2018 13:02 IST

बार्सिलोना ने पिछले सप्ताह कोपा डेल रे फाइनल में सेविला को 5-0 से हराया था।

Open in App

मेड्रिड, 30 अप्रैल: स्टार फुटबालर लियोनेल मेसी की हैट्रिक के दम पर बार्सिलोना ने डेपोर्टिवो ला कोरूना को रविवार को 4-2 से हराकर चार मैच पहले ही 25वां ला लीगा खिताब अपने नाम किया। बार्सिलोना ने पिछले सप्ताह कोपा डेल रे फाइनल में सेविला को 5-0 से हराया था और इस तरह से अब लीग और कप का ‘डबल’ पूरा किया। उसने रीयाल मैड्रिड से स्पेनिश खिताब हासिल किया और इस प्रक्रिया में डेपोर्टिवो को रेलीगेट भी कर दिया। 

बार्सिलोना के कोच अर्नेस्टो वेलवेर्डे ने कहा, 'जब लंबे समय से इस खिताब को लक्ष्य बनाकर खेलते हो तो फिर आप कहते हो कि आखिर में हम सफल रहे। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि अगस्त से शुरू हुई इस लीग में हमने हर बाधा को पार करके खिताब जीता।' 

बार्सा को पता था कि उसे ला लीगा में अपने अजेय अभियान को 41 मैचों तक ले जाने और पिछले दस सत्र में सातवां खिताब जीतने के लिये इस मैच में जीत की जरूरत है। फिलिप कोटिन्हो ने उसे शुरूआती बढ़त दिलायी। मेसी ने 38वें मिनट में अपना पहला गोल दागा लेकिन लुकास पेरेज ने मध्यांतर से पहले डेपोर्टिवो के लिये पहला गोल दागा। तुर्की के विंगर एमरे कोलाक ने दूसरे हाफ में बराबरी का गोल दागकर बार्सा को हैरान कर दिया। 

मेसी ने इसके बाद लुईस सुआरेज की मदद से अपना दूसरा गोल किया और फिर हैट्रिक पूरी की। बार्सिलोना ने अब दूसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड पर 11 अंक की बढ़त बना ली है। एटलेटिको को अब केवल तीन मैच खेलने हैं। (और पढ़ें- IPL 2018: RCB के रिटेन नहीं करने पर पहली बार बोले क्रिस गेल, दिया ये जवाब)

टॅग्स :लियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका