लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट की तो पति ने दे दिया तीन तलाक, पुलिस ने केस दर्ज किया, जानें पूरा मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 6, 2023 16:25 IST

शिकायतकर्ता रुख्सार ने बताया कि फरवरी 2023 में उसने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडीयो पोस्ट की जिसमें उसके साथ पति मुताकीम भी था। मुताकिम इस रील पर गुस्सा हो गया। बाद में विवाद बढ़ने पर मुताकीम ने तीन बार तलाक कहा और अपनी पत्नी को अवैध रूप से तलाक दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में तीन तलाक का अनोखा मामला सामने आयापत्नी ने इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट की तो पति ने तीन तलाक दे दियामुंबई की सहार पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर दर्ज किया मामला

मुंबई: मुंबई में एक पति द्वारा पत्नी को तीन तलाक देने का अनोखा मामला सामने आया है। मुंबई की सहार पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी पत्नी द्वारा इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने के बाद उसे तीन तलाक देने के आरोप में मामला दर्ज किया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने पहले इंस्टा रील डिलीट करने की कोशिश की और नाकामयाब रहने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने पति व ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ऩा का आरोप भी लगाया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार शिकायतकर्ता कुर्ला निवासी 23 वर्षीय रुखसार मुताकीम सिद्दीकी ने पिछले साल 22 मार्च को अंधेरी (पूर्व) निवासी मुताकीम सिद्दीकी से शादी की थी।  रुख्सार की शिकायत के अनुसार, मुताकीम, उसके माता-पिता और बहनों ने दहेज में 5 लाख रुपये की मांग करते हुए कथित तौर पर उसे परेशान किया। रुख्सार ने यह भी आरोप लगाया कि मुताकीम का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा था, जो उनके घर भी आती थी।

शिकायतकर्ता रुख्सार ने बताया कि फरवरी 2023 में बीमार पड़ने के बाद वह अपने माता-पिता के घर चली गई। वहां उसने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडीयो पोस्ट की जिसमें उसके साथ पति मुताकीम भी था। मुताकिम इस रील पर गुस्सा हो गया और उसे तुरंत इसे हटाने के लिए कहा। जब रुख्सार ने मना किया तो मुताकिम ने कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रुख्सार ने चूनाभट्टी पुलिस को एक लिखित शिकायत सौंपी। 

26 अप्रैल को जब शिकायतकर्ता रुख्सार की मां,  और बहन रुख्सार को वापस उसके ससुराल छोड़ने के लिए गए तो मुताकिम ने उन्हें घर में प्रवेश करने से रोक दिया। प्राथमिकी में कहा गया है कि मुताकीम ने इसके बाद तीन बार तलाक कहा और अपनी पत्नी को अवैध रूप से तलाक दे दिया। नों पक्षों के रिश्तेदारों और पारिवारिक मित्रों ने हफ्तों तक मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन कोशिश असफल रही। 

सोमवार, 5 जून को रुख्सार ने मुताकीम और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 और आईपीसी की धारा 498ए (पति द्वारा महिला के साथ क्रूरता) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

टॅग्स :तीन तलाक़मुंबई पुलिसमहाराष्ट्रइंस्टाग्रामक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो