लाइव न्यूज़ :

Thane Crime News: 48 वर्षीय पति रमेश झा की हत्या, पत्नी, प्रेमी और सुपारी लेकर हत्या करने वाला शख्स अरेस्ट, मृतक की पत्नी 10 साल दिल्ली में रही और आरोपी के साथ थे संबंध...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 01, 2024 6:54 PM

Thane Crime News: आरोपियों ने अंबरनाथ-बदलापुर रोड पर एक भोजनालय के पास रोक लिया और उसपर कई बार चाकू से हमला किया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का पति रमेश झा साढ़े नौ बजे अपने कार्यस्थल की ओर जा रहा था।खुफिया जानकारी के आधार पर आखिरकार पुलिस ने आरोपियों का पता लगा ही लिया। काम के लिए सुपारी लेकर हत्या करने वाले एक अपराधी से संपर्क किया।

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में अपने 48 वर्षीय पति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक महिला, उसके प्रेमी और सुपारी लेकर हत्या करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंबरनाथ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जगन्नाथ कालस्कर ने बताया कि 25 फरवरी को हुई हत्या के सिलसिले में पुलिस ने एक लड़के को भी हिरासत में लिया है, जिसने सुपारी लेकर हत्या करने वाले व्यक्ति का साथ दिया था। उन्होंने बताया कि महिला का पति रमेश झा पिछले रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने कार्यस्थल की ओर जा रहा था तभी आरोपियों ने उसे अंबरनाथ-बदलापुर रोड पर एक भोजनालय के पास रोक लिया और उसपर कई बार चाकू से हमला किया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर आखिरकार पुलिस ने आरोपियों का पता लगा ही लिया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि मृतक की पत्नी 10 साल दिल्ली में रही थी और आरोपी के साथ उसके संबंध थे। शादी होने पर अंबरनाथ आने के बाद भी उसका संबंध कायम रहा।

अधिकारी ने बताया कि जब महिला के पति को इस बारे में पता चला तो उसने इसका विरोध किया, इसके बाद महिला ने उसे खत्म करने की साजिश रची और इस काम के लिए सुपारी लेकर हत्या करने वाले एक अपराधी से संपर्क किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी दिल्ली भाग गए।

इस सूचना के आधार पर, अंबरनाथ पुलिस की एक टीम राष्ट्रीय राजधानी गई और वहां दोनों को पकड़ लिया। जबकि महिला और उसके मित्र को अंबरनाथ से पकड़ा गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें पांच मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

महाराष्ट्र के पालघर में शख्स ने की दो बुजुर्ग भाइयों की हत्या, गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 92 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके छोटे भाई की लोहे की छड़ से हमला करके हत्या कर दी और फिर बचने के लिए एक झील के आसपास कीचड़ में छिप गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे कूडन गांव में हुई।

आरोपी की पहचान किशोर जगन्नाथ मंडल के रूप में हुई, जिसे घटना के चार घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने बताया "आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसने गांव के एक खेत में दो भाइयों - मुकुंद विठोभा पाटिल (92) और उनके 84 वर्षीय भाई भीमराव पर लोहे की छड़ से हमला किया औऱ मौके से फरार हो गया।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दोनों शवों को सरकारी अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए अभियान चलाया और रात करीब 11.30 बजे उसे झील की आसपास कीचड़ में छिपा हुआ पाया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ तारापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane PoliceMaharaja Ranjit Singh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNoida Daughter Murder: तूने बेटी को जन्म दिया!, पति हरेंद्र गिरी ने 34 वर्षीय पत्नी रीना को सिर पर ईंट मार कर हत्या की, अयोध्या से अरेस्ट

क्राइम अलर्टKeonjhar-Indore road accident: बुरी खबर से शुरुआत!, 14 लोगों की मौत, क्योंझर में एक ही परिवार के सभी 6 मरे

क्राइम अलर्टLatehar-Badaun Rape News: 26 वर्षीय शिक्षक ने नौ वर्षीय छात्रा से किया दुष्कर्म, महिला ने मौलवी पर बलात्कार का आरोप लगाया, मामला दर्ज

क्राइम अलर्टMotihari Rape Case: 12 साल की नाबालिग का अपहरण कर चार दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म, नशे का इंजेक्शन देकर करते रहे हैवानियत, 9 मई को बहला-फुसलाकर किया अगवा

क्राइम अलर्टPakistan: मां का शारीरिक शोषण देख खून खौल उठा, नशेड़ी पिता को बेटे ने उतारा मौत के घाट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टGujarat 2 Students Molesting: शिक्षक ने की 'गंदी बात', एफआईआर दर्ज

क्राइम अलर्टKarnataka Crime: गर्लफ्रेंड के मैसूर न जाने से नाराज प्रेमी बना कातिल, घर में घुसकर चाकू से गोदा

क्राइम अलर्टPrivate school hostel rape: छात्रावास में आठ साल की बच्ची से हैवानियत, निजी स्कूल मालिक मुनिराज मोदी अरेस्ट, केस नहीं दर्ज करने वाले दरोगा पर एक्शन

क्राइम अलर्टKozhikode newlyweds attack: आखिर कौन सही, दुल्हन ने कहा- पति ने दहेज के लिए बेरहमी से मारा, दूल्हे की मां बोली- बहू यहां रहना नहीं चाहती..., क्या है कहानी

क्राइम अलर्टThane Police Crime News: 15 वर्षीय बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से किया प्रताड़ित, घर की छत से फांसी लगा कर आत्महत्या की, 27 वर्षीय मां अरेस्ट