लाइव न्यूज़ :

झूठी रेप स्टोरी गढ़ युवती ने किया गुमराह, अब पुणे पुलिस ने लड़की के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2025 10:04 IST

Pune Techie Case: पुणे में रेप का आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है

Open in App

Pune Techie Case:  महाराष्ट्र के पुणे में दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराने वाली 22 वर्षीय आईटी पेशेवर के खिलाफ असंज्ञेय मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महिला ने तीन जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक कंपनी प्रतिनिधि (डिलीवरी एजेंट) दो जुलाई की शाम उसके फ्लैट में जबरन घुस गया और उसने एक स्प्रे छिड़कर उसे बेहोश कर दिया तथा इसके बाद उससे दुष्कर्म किया।

आईटी पेशेवर ने यह भी दावा किया कि उस व्यक्ति ने उसके फोन से एक सेल्फी ली और धमकी दी कि अगर उसने ‘‘घटना’’ का खुलासा किया तो वह उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर देगा। मामले में नाटकीय मोड़ तब आया जब जांच में पता चला कि कंपनी प्रतिनिधि शिकायतकर्ता का दोस्त है और वह उसकी सहमति से फ्लैट में आया था।

पुलिस ने जबरन घुसने और स्प्रे के इस्तेमाल की बात को खारिज कर दिया है और कहा कि दुष्कर्म की शिकायत झूठी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 212, 217 (लोक सेवक को गलत जानकारी देना) और 228 (झूठे सबूत गढ़ना) के तहत एक असंज्ञेय मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने झूठी जानकारी एवं सबूत देने तथा पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने के आरोप में महिला के खिलाफ असंज्ञेय अपराध दर्ज किया है।’’

पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने पहले कहा था कि फोन चैट, घटनाओं का क्रम, मोबाइल पर बातचीत और महिला के व्यवहार जैसे अलग-अलग साक्ष्यों के आधार पर यह साफ है कि यह दुष्कर्म का मामला नहीं है बल्कि पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई। 

टॅग्स :Pune PolicerapeमहिलाWoman
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?