लाइव न्यूज़ :

नालंदाः दर्दनाक हादसा, नदी में नहाने गई चार किशोरियों की डूबने से मौत, कोहराम

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2021 21:18 IST

बिहार के नालंदा जिले में सरमेरा थाना इलाके के नगर पंचायत के काजीचक गांव के पास की है. सभी बच्चियां गहरे पानी में चली गई और डूबने से मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देचारों एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गहरे पानी में डूब गई.बीते दिनों लगातार बारिश के कारण नदी पानी से लबालब है.सरमेरा थाना अध्यक्ष विवेक राज सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे.

पटनाः बिहार के नालंदा जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में नदी में नहाने गईं चार किशोरियों की डूबने से मौत हो गई. घटना सरमेरा थाना इलाके के नगर पंचायत के काजीचक गांव के पास की है.

जहां से गुजरने वाली धनायन नदी में एक साथ चार किशोरियों के डूबने से पूरे गांव में कोहराम मच गया. यह घटना आज आज सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि चार किशोरी नहाने के लिए पानी में गयी थी. ग्रामीणों ने बताया कि नदी में नहाने के दौरान एक-एक करके सभी बच्चियां गहरे पानी में चली गई और डूबने से मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चारों एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गहरे पानी में डूब गईं. इस घटना के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध बालू खनन के कारण नदी में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं. बीते दिनों लगातार बारिश के कारण नदी पानी से लबालब है. गड्ढे भी पानी से भर गए हैं. ऐसे में गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है.

चारों बच्चियां भी तैरते हुए ऐसे ही एक गड्ढे तक पहुंच गईं. एक को डूबते देख तीनों बचाने को आगे बढ़ी, परंतु एक-एक कर चारों डूब गईं. नदी की किनारे रहे लोग जब तक चारों को पानी से बाहर निकालते, उनकी मौत हो चुकी थी.

मृतकों में सीता कुमारी (12 वर्ष) पिता जर्नादन रविदास, सोनम कुमारी (13 वर्ष) पिता नवल मोची, राखी कुमारी (11 वर्ष) पिता शिवपूजन रविदास तथा सरिता कुमारी (11 वर्ष) पिता कृष्ण मोची शामिल हैं. इस घटना की सूचना पाकर दल बल के साथ सरमेरा थाना अध्यक्ष विवेक राज सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस इन किशोरियों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए आगे की प्रक्रिया में जुट गई. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा