लाइव न्यूज़ :

मुफ्त में मोतियाबिंद का ऑपरेशन, 65 लोगों की गई आंख की रोशनी, बहुचर्चित आंख फोडवा कांड की याद ताजा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2021 21:49 IST

आई हास्पिटल में मोतियाबिंद आपरेशन के बाद अबतक 12 मरीजों की आंख निकाली जा चुकी है, जबकि अस्तपाल प्रबंधन ने और सात मरीज की आंख निकालने तथा सात पर खतरा की बात कही है.

Open in App
ठळक मुद्दे22 नवंबर को 65 मरीजों के मोतियाबिंद का आपरेशन हुआ था.डॉक्टर एनडी साहू को अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट पर बुलाया था. 22 नवंबर के पहले डॉ साहू ने यहां किसी भी मरीज की सर्जरी नहीं की थी.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 65 लोगों को अंधा बना दिये जाने की घटना ने सूबे के बहुचर्चित आंख फोडवा कांड की याद ताजा कर दी है. फर्क केवल इतना है कि उस वक्त लोगों की आंख की रोशनी जानबूझकर छिनी गई थी और इस बार लापरवाही ने लोगों की आंख की रोशनी ले ली है.

मुजफ्फरपुर के जस्ट आई हॉस्पिटल में मुफ्त में मोतियाबिंद के ऑपरेशन का कैंप लगाया गया था. आई हास्पिटल में मोतियाबिंद आपरेशन के बाद अबतक 12 मरीजों की आंख निकाली जा चुकी है. जबकि अस्तपाल प्रबंधन ने और सात मरीज की आंख निकालने तथा सात पर खतरा की बात कही है. मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले सभी 65 लोगों की आंखों की रोशनी संक्रमण के कारण चली गई है.

मोतियाबिंद की परेशानी से जूझ रहे इन लोगों को यह नहीं पता था कि ऑपरेशन के बाद इनकी आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली जाएगी. बताया जाता है कि 22 नवंबर को 65 मरीजों के मोतियाबिंद का आपरेशन हुआ था. इसमें अन्य मरीजों की खोज की जा रही है. मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर एनडी साहू को अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट पर बुलाया था.

हैरत की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब यहां छानबीन शुरू की तो यह मालूम पड़ा कि 22 नवंबर के पहले डॉ साहू ने यहां किसी भी मरीज की सर्जरी नहीं की थी. जबकि 22 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक डॉ साहू लगातार आई हॉस्पिटल में सर्जरी करते रहे और अस्पताल प्रबंधन इस मामले को दबाने के लिए हर कोशिश करता रहा.

वहीं, जांच टीम के सामने अपने परिजन का ऑपरेशन कराने के बाद आंख खराब होने की शिकायत लेकर पहुंची सिसवनिया की हफीजन ने बताया कि ऑपरेशन के बाद जब घर पर आंख पोंछ रही थी तो लेंस गिर गया. वह कागज में रखकर लेंस लाई थी. उधर, आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराये मरीजों की आंखों की रोशनी जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है.

मामला सामने आने पर अधिवक्ता एसके झा ने सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं राज्य मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है. उन्होंने आई हॉस्पिटल की भूमिका पर सवाल उठाया है. हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण अधिकांश की आंखों की रोशनी चली गई. संक्रमण के कारण मरीजों की परेशानी बढ रही है.

उन्होंने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर की योग्यता व अनुभव, ऑपरेशन का प्रोटोकॉल, अस्पताल के मानक आदि बिंदुओं पर जांच की आवश्यकता जताई है. इसबेच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि जांच टीम ने अस्ताल के ओटी की मशीन का स्वाब लिया गया. साथ ही रिएजेंट का सैपल लिया गया है, जिससे ऑपरेशन के पूर्व आंख की सफाई की जाती है. जांच रिपोर्ट दो-तीन दिनों में प्राप्त हो जायेगी, जिससे पता चलेगा कि मरीजों की आंखों में संकमण फैलने की वजह क्या रही है?

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना