लाइव न्यूज़ :

100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2026 13:02 IST

मुंबई के मालवणी (सामान नगरी और आजमी नगर) और गोराई (मौज मनोरी) से रसायन और निर्माण उपकरण जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत चार लाख रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले महीने की शुरुआत में मेफेड्रोन तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू हुई थी।उत्पाद के रूप में इनका संभावित बाजार मूल्य 100 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता।पुलिस ने 13.61 करोड़ रुपये मूल्य की 6.773 किलोग्राम एमडी जब्त की है।

ठाणे: मुंबई में मादक पदार्थों के एक निर्माण नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार लाख रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त किया है, जिससे 100 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन (एमडी) तैयार की जा सकती थी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने दावा किया कि इस कार्रवाई के जरिए तस्करों के उस मंसूबे पर पानी फेर दिया गया है, जिसके तहत बाजार में भारी मात्रा में 'कृत्रिम मादक पदार्थ' खपाने की तैयारी थी। अधिकारियों के अनुसार, पिछले महीने की शुरुआत में मेफेड्रोन तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू हुई थी।

इसी कड़ी में हाल ही में मुंबई के मालवणी (सामान नगरी और आजमी नगर) और गोराई (मौज मनोरी) से रसायन और निर्माण उपकरण जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत चार लाख रुपये है। मीरा भायंदर-वसई विरार अपराध इकाई के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख ने दावा किया कि तैयार उत्पाद के रूप में इनका संभावित बाजार मूल्य 100 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संदीप डोईफोडे ने कहा, "अगर पुलिस जांच को केवल गिरफ्तारियों तक सीमित रखती और जांच नहीं करती, तो इस कच्चे माल को तैयार एमडी में बदल दिया जाता और तस्करों के माध्यम से वितरित किया जाता।" अधिकारी ने बताया कि अब तक पुलिस ने 13.61 करोड़ रुपये मूल्य की 6.773 किलोग्राम एमडी जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई वस्तुओं में 255 लीटर औषधीय रसायन, सोडियम हाइड्रोक्साइड पैलेट्स, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, एसीटोन, क्लोरोफॉर्म और प्रयोगशाला के विशेष उपकरण जैसे हीटिंग मेंटल और फ्लास्क शामिल हैं। कुल बरामदगी की कीमत 13.65 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई चार अप्रैल को शुरू हुई थी, जब ठाणे जिले के मीरा रोड के नयानगर इलाके में छापेमारी के दौरान फिरदौस अरबाज कुरैशी नामक महिला से 2.66 करोड़ रुपये मूल्य की 1.32 किलोग्राम एमडी बरामद हुई थी।

फिरदौस और उसके पति अरबाज वकील कुरैशी से पूछताछ के बाद इस बड़े गिरोह का खुलासा हुआ। आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरयू नदी के पुल पर ‘सुसाइड नोट’, चप्पल और आधार कार्ड मिलने के बाद पुलिस ने अयोध्या राजभर को कई घंटे तक की तलाश, आखिर कहां गया?

क्राइम अलर्टराजगढ़ में पेट्रोल पंप पर भीषण आग, 12 लोग झुलसे और कई मोटरसाइकिल जलकर क्षतिग्रस्त, वीडियो

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

क्राइम अलर्टदुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

भारत'एयर पॉवर को मजबूत बनाने में आत्मनिर्भरता और कुशल रखरखाव अहम' : मेंटेनेंस कमांड के प्रमुख एयर मार्शल यल्ला उमेश का कथन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे जनगणना के बीच सक्रिय हुए साइबर अपराधी, खुद को जनगणना कर्मी बताकर लोगों को बना रहे हैं ठगी का शिकार

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

क्राइम अलर्टबिहार के सारण जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, झाड़ियों में बारी-बारी से ले गए दरिंदे

क्राइम अलर्टसुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता दिवाकर शर्मा को बंधक बनाकर दीं यातनाएं, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बलराज चौधरी, पत्नी और पुत्र सहित कुल 44 लोग हिरासत में, बड़ी संख्या में लाठी-डण्डे बरामद

क्राइम अलर्टबल्ली टोल बूथ, यूपीआई पेमेंट और पकड़े गए 3 आरोपी?, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या