लाइव न्यूज़ :

सरयू नदी के पुल पर ‘सुसाइड नोट’, चप्पल और आधार कार्ड मिलने के बाद पुलिस ने अयोध्या राजभर को कई घंटे तक की तलाश, आखिर कहां गया?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2026 13:35 IST

पुलिस ने बताया कि अयोध्या राजभर तीन दिन पहले काम के सिलसिले में मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था।

Open in App
ठळक मुद्देआधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान मई थानाक्षेत्र के भटौली गांव के 22 वर्षीय अयोध्या राजभर के रूप में हुई।‘सुसाइड नोट’ मिलने के बाद पुलिस को आशंका हुई कि अयोध्या राजभर ने सरयू नदी में छलांग लगा दी होगी। सूचना मिली कि अयोध्या राजभर सकुशल अपने घर लौट आया है।

देवरियाः देवरिया जिले में सरयू नदी के पुल पर ‘सुसाइड नोट’, चप्पल और आधार कार्ड मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार को कई घंटे तक एक युवक की तलाश की, लेकिन बाद में वह अपने घर पर सकुशल मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, भगलापुर क्षेत्र में सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने पुल की रेलिंग के पास एक ‘सुसाइड नोट’, चप्पल और आधार कार्ड पड़े देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी। आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान मई थानाक्षेत्र के भटौली गांव के 22 वर्षीय अयोध्या राजभर के रूप में हुई।

‘सुसाइड नोट’ मिलने के बाद पुलिस को आशंका हुई कि अयोध्या राजभर ने सरयू नदी में छलांग लगा दी होगी। उसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने नदी तथा आसपास के इलाके में करीब छह घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि अयोध्या राजभर तीन दिन पहले काम के सिलसिले में मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था।

तलाशी के दौरान परिजनों में अनहोनी की आशंका बनी रही। हालांकि बाद में सूचना मिली कि अयोध्या राजभर सकुशल अपने घर लौट आया है। पुलिस ने उसके घर पहुंचकर पूछताछ की। पूछताछ में अयोध्या राजभर ने बताया कि वह तनाव के कारण घर छोड़कर चला गया था।

उसने गुस्से और हताशा में पुल पर सुसाइड नोट, चप्पल और आधार कार्ड छोड़ दिए थे ताकि लोगों को लगे कि उसने नदी में छलांग लगा दी है, लेकिन बाद में उसने अपना इरादा बदल दिया और घर लौट आया।मईल के थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि युवक का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसीएम शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या, सीबीआई ने डीआईजी के नेतृत्व में 7 सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

क्राइम अलर्टराजगढ़ में पेट्रोल पंप पर भीषण आग, 12 लोग झुलसे और कई मोटरसाइकिल जलकर क्षतिग्रस्त, वीडियो

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

क्राइम अलर्टदुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे जनगणना के बीच सक्रिय हुए साइबर अपराधी, खुद को जनगणना कर्मी बताकर लोगों को बना रहे हैं ठगी का शिकार

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

क्राइम अलर्टबिहार के सारण जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, झाड़ियों में बारी-बारी से ले गए दरिंदे

क्राइम अलर्टसुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता दिवाकर शर्मा को बंधक बनाकर दीं यातनाएं, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बलराज चौधरी, पत्नी और पुत्र सहित कुल 44 लोग हिरासत में, बड़ी संख्या में लाठी-डण्डे बरामद

क्राइम अलर्टबल्ली टोल बूथ, यूपीआई पेमेंट और पकड़े गए 3 आरोपी?, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या