लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभाः टीवीके विधायक जेसीडी प्रभाकर और एम. रविशंकर चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2026 11:08 IST

Tamil Nadu Assembly: सदन के नेता केए सेंगोत्तैयान और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को सदन की परंपरा के अनुसार नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष को उनकी कुर्सी तक ले जाने के लिए आमंत्रित किया।

Open in App
ठळक मुद्देTamil Nadu Assembly: चुनाव के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के समाप्त होने की घोषणा की।Tamil Nadu Assembly: आज से प्रभाकर सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे।Tamil Nadu Assembly: प्रभाकर ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया।

चेन्नई: तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) विधायक जेसीडी प्रभाकर को मंगलवार को सर्वसम्मति से राज्य विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के लिए सदन की बैठक बुलाई गई, जिसमें कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष एम.वी. करुपैया ने कहा कि मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय द्वारा प्रभाकर के नाम का प्रस्ताव रखा गया था और एकमात्र नामांकन प्राप्त होने पर उन्हें सर्वसम्मति से और निर्विरोध चुना गया है। करुपैया ने इस चुनाव के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के समाप्त होने की घोषणा की।

उन्होंने सदन के नेता के. ए. सेंगोत्तैयान और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को सदन की परंपरा के अनुसार नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष को उनकी कुर्सी तक ले जाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि आज से प्रभाकर सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे।

इसके बाद सेंगोत्तैयान और उदयनिधि ने प्रभाकर को बधाई दी। वे उन्हें सदन के मध्य स्थित उनकी कुर्सी तक ले गए, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य कुर्सी के दोनों ओर आमने-सामने बैठते हैं। पदभार ग्रहण करते ही प्रभाकर ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया।

उन्होंने बताया कि थुरैयूर से टीवीके विधायक एम. रविशंकर उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र सदस्य थे और उनका नामांकन सेंगोत्तैयान द्वारा प्रस्तावित किया गया था। उन्होंने कहा कि कोई प्रतिद्वंदी न होने की वजह से रविशंकर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

टॅग्स :Tamil Nadu AssemblyटीवीकेTVKTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलगातार 4 हार से टूटे माननीय?, NDA में फूट, 47 में से 30 अन्नाद्रमुक विधायक विजय को किया समर्थन?, वीडियो

भारतवंदे मातरम विवाद पर उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी, 'राज्य गीत को दूसरे स्थान पर नहीं धकेला जाना चाहिए'

भारततमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष एमवी करुपैया ने पद की शपथ दिलाई

भारतTamil Nadu government formation: आखिर विजय की जय संवैधानिक रास्ते से ही होगी

भारतविजय शपथ ग्रहण समारोहः ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ के बाद ‘तमिल थाई वाझथु’ गीत, तमिलनाडु में हंगामा जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतहिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार असम CM पद की ली शपथ, खानापारा में भव्य शपथ ग्रहण, असम में फिर BJP सरकार

भारतAssam CM oath ceremony: दूसरी बार सीएम बने सरमा?, राज्यपाल आचार्य ने 4 मंत्री को दिलाई शपथ, असम में लगातार तीसरी बार NDA सरकार, वीडियो

भारतअसम में तीसरी बार BJP सरकार, असम में विकास के नए 5 साल शुरू होंगे

भारतएकनाथ शिंदे बोले, हिमंता बिस्वा ने शिक्षा और स्वास्थ्य में किया बड़ा काम

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: आज लगातार दूसरी बार असम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 4 मंत्री कौन हैं?