राजगढ़ में पेट्रोल पंप पर भीषण आग, 12 लोग झुलसे और कई मोटरसाइकिल जलकर क्षतिग्रस्त, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2026 11:32 IST2026-05-12T11:31:30+5:302026-05-12T11:32:58+5:30

घटना के दौरान कई विस्फोट हुए, डीजल से भरे एक टैंकर में आग लग गई और करीब एक दर्जन मोटरसाइकिल भी जल गईं।

watch Rajgarh massive fire broke out petrol pump injuring 12 people and damaging several motorcycles see video | राजगढ़ में पेट्रोल पंप पर भीषण आग, 12 लोग झुलसे और कई मोटरसाइकिल जलकर क्षतिग्रस्त, वीडियो

file photo

Highlightsडीजल से भरे एक टैंकर में भी आग लग गई। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।सोमवार रात करीब नौ बजे पचोर कस्बे में हुई।

राजगढ़ः मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक पेट्रोल पंप पर भीषण आग लगने से 12 लोग झुलस गए तथा कई मोटरसाइकिल जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब नौ बजे पचोर कस्बे में हुई और इस दौरान डीजल से भरे एक टैंकर में भी आग लग गई। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सारंगपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) अरविंद सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर एक मोटरसाइकिल में ईंधन भरा जा रहा था, तभी अचानक चिंगारी उठी और भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान कई विस्फोट हुए, डीजल से भरे एक टैंकर में आग लग गई और करीब एक दर्जन मोटरसाइकिल भी जल गईं। पुलिस के अनुसार, इस घटना में 12 लोग झुलस गए।

सूचना मिलने पर पुलिस और मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक राणवे दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। राणवे ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है, जबकि पांच अन्य को शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Web Title: watch Rajgarh massive fire broke out petrol pump injuring 12 people and damaging several motorcycles see video

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे