लाइव न्यूज़ :

Mukhtar Ansari Death: पैतृक कस्बे मोहम्‍दाबाद यूसुफपुर में दुकान बंद, मुख्तार अंसारी को लेकर गाजीपुर में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2024 15:11 IST

Mukhtar Ansari Death News: अंसारी परिवार के आवास से कब्रिस्तान तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और जगह-जगह बैरीकेडिंग की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देकब्रिस्तान में मुख्तार के मां-पिता की कब्र हैं। अंसारी परिवार के आवास से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित है।गाजीपुर और मऊ समेत आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के शव को शुक्रवार को बांदा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के एक समूह द्वारा पोस्टमार्टम किये जाने के बाद गाजीपुर जिले के मोहम्‍दाबाद यूसुफपुर स्थित उसके पैतृक निवास ले जाया जाएगा। इस बीच गाजीपुर और मऊ समेत आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अंसारी के शव को काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा जो अंसारी परिवार के आवास से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित है। सूत्रों ने बताया कि इसी कब्रिस्तान में मुख्तार के मां-पिता की कब्र हैं। उन्होंने बताया कि मुख्तार का शव देर शाम तक यहां लाये जाने की संभावना है। अंसारी परिवार के आवास से कब्रिस्तान तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और जगह-जगह बैरीकेडिंग की गई है।

माफिया से नेता बना अंसारी बांदा जेल में बंद था। उसकी बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से बृहस्पतिवार को मौत हो गयी थी। मुख्तार अंसारी को बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद बांदा जिला जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी।

बांदा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुनील कौशल ने बताया, ''मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से अंसारी की मौत हो गई।'' इस बीच मोहम्मदाबाद यूसुफपुर में दुकानें और बाजार बंद हो गए हैं और लोग मुख्तार के शव का इंतजार कर रहे हैं। मुहम्मदाबाद गाजीपुर जिले का तहसील मुख्यालय है, जहां लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं।

इस बीच लोग युसूफपुर मोहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के आवास पर पहुंचने लगे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब राम ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ''लोग मर्माहत हैं। सहानुभूति में दुकानें बंद हैं। वह (मुख्तार अंसारी) सबके सुख-दुख में शामिल होते थे।'' राम ने कहा लोग अंतिम दर्शन करने के लिए मुख्तार अंसारी के शव का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शव को यहीं कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। वहीं स्थानीय दुकानदार अलगू कुशवाहा ने कहा, ''उनसे (मुख्तार अंसारी से) लोगों को सहानुभूति है। कुशवाहा ने कहा कि किसी ने दुकान बंद करने को नहीं कहा है, न किसी व्यापारी संगठन ने और न ही किसी दल ने लेकिन लोगों ने खुद से ही दुकानें बंद की हैं।

वार्ड नंबर 25 लोहटिया के सभासद संजीव कुमार गिहार ने पत्रकारों से कहा कि किसी के कहने से नहीं बल्कि सहानुभूति के चलते बाजार बंद है। हालांकि अंसारी से कुछ नाराज प्रतीत हो रहे संजीव ने कहा ''जैसी करनी-वैसी भरनी। 2004 में मेरा भाई मारा गया और मेरा अपहरण हुआ था।’’

मोहम्‍मदाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रहे कृष्णानंद राय के भतीजे आनन्‍द राय ने पत्रकारों से कहा, ''भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं।'' उन्होंने कहा कि यह भगवान का न्याय है। वर्ष 2005 में विधायक कृष्णानंद की राय की हत्‍या में अंसारी और उसके परिजनों को आरोपी बनाया गया था।

उधर, मऊ में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है और चौतरफा पुलिस बल तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि मऊ, गाजीपुर, बलिया समेत आसपास धारा 144 लगायी गयी है। इस बीच भदोही से मिली खबर के अनुसार मुख्तार अंसारी की बांदा में मौत के बाद उसके शव को गाज़ीपुर ले जाये जाने के मद्देनजर भदोही जिले में राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर पीएसी के साथ भारी पुलिस बल तैनात करके सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके साथ जिले के तीन थानों पर एक-एक प्लाटून अर्धसैनिक बल ‘सीमा सुरक्षा बल’ को रिजर्व में रखा गया है।

शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी (यातायात) भुवनेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि प्रयागराज जिले की सीमा से भदोही में राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी तरह का व्यवधान पैदा न हो इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बलिया से मिली खबर के अनुसार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर से सटे बलिया जिले में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना मिलने के बाद सभी प्रशासनिक अधिकारियों को पूरी तरह से सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट है। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण करते रहने को कहा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल