लाइव न्यूज़ :

नाबालिग चाचा पर लगा 7 साल की भतीजी से रेप का आरोप, टीवी देखने के बहाने घर ले जाकर घटना को दिया अंजाम

By अनुराग आनंद | Updated: March 12, 2021 13:48 IST

बुधवार की शाम सात वर्ष की बच्ची अपने घर के दरवाजे पर बाहर खेल रही थी, तभी उसका 15 वर्षीय चाचा टेलीविजन दिखाने के बहाने अपने सूने घर में ले गया और वहां उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग आरोपी हाईस्कूल का छात्र है।पीड़ित बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है।

महोबा: महोबा जिले की चरखारी कोतवाली क्षेत्र में एक 15 वर्षीय लड़के पर सात साल की भतीजी के साथ रेप करने के आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को पकड़ लिया है। चरखारी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) लाखन सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है। 

बताया कि सात वर्ष की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना बुधवार शाम की है और परिजन की तहरीर पर यह मामला बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर एसएचओ ने बताया कि बुधवार की शाम सात वर्ष की बच्ची अपने घर के दरवाजे पर बाहर खेल रही थी, तभी उसका 15 वर्षीय चाचा टेलीविजन दिखाने के बहाने अपने सूने घर में ले गया और वहां उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

पीड़ित बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया-

उसके चंगुल से छूटने के बाद बच्ची ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। उन्होंने बताया कि नाबालिग आरोपी हाईस्कूल का छात्र है। संबंधित धाराओं में मामला दर्जकर उसे पकड़ लिया गया है और आज उसे किशोर न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा। पीड़ित बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है।

2 साल तक सौतेली बेटी से किया रेप-

इसके अलावा, एक अन्य मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपनी सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने वाले शख्स की सजा को बरकरार रखा है। आरोपी ने कोर्ट में राहत के लिए याचिका लगाई थी। इस मामले में 14 साल की पीड़िता के गर्भवती होने पर सौतेले पिता की करतूत सामने आई थी। इसके बाद मां ने लड़की का गर्भपात करा दिया था। लेकिन डीएनए के लिए भ्रूण के सैंपल लिए गए थे। उसी आधार पर विशेष अदालत ने आरोपी पिता को दोषी करार दिया था।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :रेपहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

भारतमप्र उच्च न्यायालय ने धार स्थित भोजशाला को मंदिर घोषित किया, हिंदुओं को पूजा करने का अधिकार भी दिया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल