लाइव न्यूज़ :

जेंडर चेंज कर युवक से युवती बने शख्स ने की आत्महत्या, पुलिस ने बताई ये वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 15:44 IST

पिछले आठ साल से अपने एक पुरुष साथी के संग रह रही थी। पलक की लिंग परिवर्तन सर्जरी के बाद इस जोड़े ने कुछ समय पहले एक मंदिर में शादी भी कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 26 वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

लिंग परिवर्तन सर्जरी कराकर युवक से युवती बनने के बाद अवसाद के शिकार 26 वर्षीय शख्स ने यहां कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस के उप निरीक्षक सुरेश बुनकर ने बताया कि मृतक की पहचान पलक (26) के रूप में हुई है। उसने चंदन नगर क्षेत्र में अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पलक पिछले आठ साल से अपने एक पुरुष साथी के संग रह रही थी। पलक की लिंग परिवर्तन सर्जरी के बाद इस जोड़े ने कुछ समय पहले एक मंदिर में शादी भी कर ली थी। हालांकि बुनकर ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन मामले की शुरूआती जांच से पता चला है कि लिंग परिवर्तन ऑपरेशन के बाद से पलक को शारीरिक समस्याएं हो रही थीं।

उन्होंने बताया, " इलाज और सुधारात्मक सर्जरी के बावजूद शारीरिक समस्याओं का निदान नहीं होने से पलक पिछले कई दिन से अवसाद में चल रही थी। पहली नजर में यही लगता है कि उसने अवसाद से तंग आकर जान देने का कदम उठाया।" उप निरीक्षक ने बताया कि पलक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय भेजा गया है। मामले में हालांकि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है। लेकिन 26 वर्षीय शख्स की मौत के हालात की सभी कोणों से विस्तृत जांच की जा रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह