लाइव न्यूज़ :

लखनऊ गोलीकांडः आरोपी प्रशांत चौधरी की पत्नी ने जारी किया वीडियो, पुलिसकर्मियों से की ये अपील

By स्वाति सिंह | Updated: October 9, 2018 10:43 IST

राखी ने अपील की है कि पुलिस विभाग केवल अनुशासन पर ही कायम है, तो कृपया उसे बनाए रखें। मामले की जांच चल रही है और मुझे उसपर पूरा विश्वास है। आप सभी से अपील है कि विरोध को तुरंत बंद कर दें और अपनी मर्यादा में रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करें।

Open in App

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या मामले में आरोपी पुलिस प्रशांत चौधरी खूब समर्थन मिल रहा है। इसी बीच आरोपी प्रशांत चौधरी की पत्नी राखी मलिक का एक वीडियो सामने आया है।इस वीडियो में वह यूपी पुलिस विभाग के सिपाहियों से एक अपील कर रही हैं। 

इस वीडियो में राखी मलिक कह रही हैं 'कृपया अनुशासन में रहकर सभी सहकर्मी अपने कर्तव्यों का पालन करें। पुलिस विभाग केवल अनुशासन पर ही कायम है, तो कृपया उसे बनाए रखें। मामले की जांच चल रही है और मुझे उसपर पूरा विश्वास है। आप सभी से अपील है कि विरोध को तुरंत बंद कर दें और अपनी मर्यादा में रहकर अपने कर्तव्यों का पालन करें। मैं किसी के बहकावे में आ रही हूं और आप भी ना आएं।'क्या है मामला?

बता दें कि विवेक आईफोन लॉन्चिंग के बाद अपनी महिला सहकर्मी के साथ लौट रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो विवेक ने दरकिनार कर दिया। कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने शक में गोली चला दी जिससे विवेक की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि सना खान की शिकायत पर कॉन्स्टेबल के खिलाफ गोमतीनगर थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।  इस घटना के बाद से प्रदेश की पुलिस कड़ी आलोचना का सामना कर रही है।

काली पट्टी बांधकर पुलिसकर्मी कर रहें है विरोध 

वहीं, आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी की गिरफ़्तारी के यूपी पुलिस विरोध में आगए हैं। प्रशांत चौधरी की मदद के लिए पैसा जुटाने की मुहीम चला रहे हैं।

इसके साथ ही पुलिसवाले काली पट्टी बांधकर प्रशांत चौधरी की गिरफ़्तारी का विरोध कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि विरोध कर रहे पुलिसकर्मियों ने 5 अक्टूबर को काला दिन भी मनाया। 

टॅग्स :लखनऊयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह