लाइव न्यूज़ :

Jaipur Municipal Corporation: 6000 रुपये में बेच दी जमीर?, जाल बिछाया और स्वास्थ्य निरीक्षक देव कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2024 12:03 IST

Jaipur Municipal Corporation: परिवादी द्वारा एक शिकायत की गई कि उसके पिता की हाजिरी माफी और सफाई कार्य में राहत देने की एवज में आरोपी स्वास्थ्य निरीक्षक देव कुमार प्रतिमाह तीन हजार रुपये के हिसाब से कुल 6 हजार रुपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को परिवादी से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। नगर निगम हेरिटेज के स्वास्थ्य निरीक्षक देव कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

Jaipur Municipal Corporation: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को जयपुर में नगर निगम के एक स्वास्थ्य निरीक्षक को छह हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। ब्यूरो के बयान के अनुसार, नगर निगम हेरिटेज के स्वास्थ्य निरीक्षक देव कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। परिवादी द्वारा एक शिकायत की गई कि उसके पिता की हाजिरी माफी और सफाई कार्य में राहत देने की एवज में आरोपी स्वास्थ्य निरीक्षक देव कुमार प्रतिमाह तीन हजार रुपये के हिसाब से कुल 6 हजार रुपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रहे है। शिकायत का सत्यापन कर आज जाल बिछाया गया और आरोपी को परिवादी से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

मध्य प्रदेश: पंचायत कर्मचारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले में शनिवार को पंचायत का एक कर्मचारी 40 हजार रुपये की कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस (एसपीई) ने एक शिकायत के आधार पर गंधवानी शहर की जनपद पंचायत में पदस्थ लेखाकार मनोज कुमार बैरागी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

बलवारी गांव के सरपंच के प्रतिनिधि के अनुसार, गांव में 10 लाख रुपये की लागत से कंक्रीट की सड़क बनाई गई थी और तीन लाख रुपये की किस्त जारी की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी अधिकारी ने बाकी रकम जारी करने के लिए कथित तौर पर 50 हजार रुपये की मांग की। बघेल ने बताया कि लेखाकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में चंडीगढ़ दमकल विभाग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सुरक्षा उपकरणों का कारोबार करने वाली एक कंपनी से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में चंडीगढ़ दमकल विभाग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गये अधिकारियों में से एक दमकल केंद्र अधिकारी शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई ने बृहस्पतिवार को मनीमाजरा केंद्र के ‘लीड फायरमैन’ कमलेश्वर नेहरा को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह एसएफओ (दमकल केंद्र अधिकारी) दशेरू सिंह की ओर से एक इंजीनियर से कथित तौर पर 80 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था, और बाद में सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एजेंसी ने अग्नि सुरक्षा उपकरणों का कारोबार करने वाली एक कंपनी के इंजीनियर की शिकायत पर कार्रवाई की। इंजीनियर ने शिकायत में कहा कि उनकी कंपनी ने चंडीगढ़ में एक व्यावसायिक परिसर में अग्निशमन एवं अग्नि अलार्म प्रणाली स्थापित की थी।

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह भी आरोप लगाया गया कि मनीमाजरा केंद्र के आरोपी एसएफओ ने परिसर का दौरा किया तथा अग्निशमन एवं अलार्म प्रणाली के लिए एनओसी जारी करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की।’’ प्रवक्ता ने बताया कि सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद मनीमाजरा अग्निशन केंद्र और दोनों अधिकारियों के आवासों पर छापेमारी की और एजेंसी ने आरोपी एसएफओ के घर से चार लाख रुपये नकद तथा आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई