लाइव न्यूज़ :

गोरखपुरः 23 वर्षीय सहकर्मी के साथ निजी अस्पताल के  36 वर्षीय प्रबंधक ने किया रेप, बकाया वेतन देने के बहाने केबिन में बुलाया, विरोध करने पर पीटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2022 10:25 IST

36 वर्षीय प्रबंधक ने महिलाकर्मी का बकाया वेतन देने के बहाने अपने केबिन में बुलाया और जब वह अंदर गई, तो उसने उसे केवल 500 रुपये दिए।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली महिला शनिवार को रात्रिपाली में ड्यूटी पर थी। महिला ने उससे पूरा वेतन मांगा, जिसे देने से उसने मना कर दिया।सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक अन्य स्टाफ सदस्य को अपने केबिन की ओर आते देख उसने उसे छोड़ दिया।

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक निजी अस्पताल के प्रबंधक के खिलाफ 23 वर्षीय सहकर्मी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसकी पिटाई करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई, जब अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली महिला शनिवार को रात्रिपाली में ड्यूटी पर थी। उन्होंने बताया कि 36 वर्षीय प्रबंधक ने महिलाकर्मी का बकाया वेतन देने के बहाने अपने केबिन में बुलाया और जब वह अंदर गई, तो उसने उसे केवल 500 रुपये दिए।

उन्होंने कहा कि इस पर महिला ने उससे पूरा वेतन मांगा, जिसे देने से उसने मना कर दिया। इसके तुरंत बाद उसने महिला के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि महिला ने जब इस कृत्य का विरोध किया तो उसने उसकी पिटाई भी की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक अन्य स्टाफ सदस्य को अपने केबिन की ओर आते देख उसने उसे छोड़ दिया।

रविवार को महिला ने पूरी आपबीती अपने परिवार को बताई, जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी। शाहपुर थाने के एसएचओ रणधीर मिश्रा ने बताया, ‘‘रिसेप्शनिस्ट की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ दुष्कर्म और चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है और जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।’’ इस बीच, महिला को मेडिकल जांच के लिये भेजा गया है ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज