कोलकाताः कोलकाता के एक कॉलेज की एक छात्रा के साथ दो वरिष्ठ छात्रों और संस्थान के एक पूर्व छात्र द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के मामले में तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 जून की शाम को हुई, जब छात्रा कॉलेज गई थी।
वहीं तीनों आरोपियों ने उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया, ‘‘छात्रा ने कसबा थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।’’ उन्होंने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया।