लाइव न्यूज़ :

युवक की मौत के बाद सरकारी अस्पताल ने परिजनों को थमाया 65 वर्ष के बुजुर्ग का शव, डॉक्टर निलंबित

By भाषा | Updated: August 11, 2020 03:30 IST

मध्यप्रदेश के रीवा के एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आाया है और 22 साल के युवक की मौत के बाद परिजनों को 65 साल के बुजुर्ग का शव थमा दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे22 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों को 65 वर्ष के बुजुर्ग का शव थमा दिया गया।लापरवाही बरतने के लिए सोमवार को एक डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है।

रीवा (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रीवा के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती 22 वर्षीय युवक की मौत के कुछ दिन बाद उसके परिजनों को 65 वर्ष के बुजुर्ग का शव थमा दिया गया। इस मामले में लापरवाही बरतने के लिए सोमवार को एक डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। मऊगंज निवासी राम विशाल कुशवाहा ने बताया, ‘‘मेरे बेटे विवेक कुशवाहा (22) की तबीयत रक्षाबंधन के बाद खराब हुई थी। मऊगंज में इलाज कराया गया। राहत नहीं मिली तो तीन अगस्त को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। संजय गांधी अस्पताल में पहले आईसीयू में रखा गया और बाद में कोविड-19 सेंटर में डाल दिया गया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘हमें अब तक कोविड-19 की उसकी जांच रिपोर्ट भी नहीं दी गई है। वह कोरोना वायरस संक्रमित था या नहीं, यह हमें अब तक पता नहीं है।’’ कुशवाहा ने बताया, ‘‘अपने बेटे को कोविड सेंटर में भर्ती कराकर हम इंतजार कर रहे थे कि उसके बारे में कोई सूचना मिलेगी, लेकिन हमें कोई सूचना नहीं दी गई।’’

उन्होंने कहा कि तीन-चार बाद में मृतक का चचेरा भाई रामचन्द्र कुशवाहा पहुंचा तो उसने विवेक की सुध लेनी शुरू की तो पता चला कि विवेक की मौत हो गई है। मौत की जानकारी दिये बगैर ही उसके शव को सीधे शवगृह में भेज दिया गया। इसके बाद परिजनों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ यत्नेश त्रिपाठी से परिजनों ने संपर्क किया तो नौ अगस्त को मृतक का शव देखने के लिए उन्हें बुलाया गया लेकिन अस्पताल से विवेक का शव गायब मिला।

मृतक युवक के पिता ने बताया कि जिस बंधे हुए बैग में विवेक के नाम की पर्ची लगी थी, उसको खोलने पर देखा तो उसके अंदर किसी बुजुर्ग का शव रखा था। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कमिश्नर कार्यलय का घेराव किया और लापरवाही बरतने के लिए सीएमएचओ सहित डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की।

इसी बीच, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रीवा संभाग के कमिश्नर राजेश कुमार जैन ने लापरवाही बरतने के लिए मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉ राकेश पटेल को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि शायद अस्पताल प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही उनके बेटे के शव का अन्य शवों के साथ अंतिम संस्कार कर दिया और इस बारे में सच छिपाया जा रहा है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो