लाइव न्यूज़ :

इटावाः पत्नी रेखा, 2 बेटियों भव्या, काव्या और बेटे अभीष्ट को जहर देकर मारा?, फोटो मोबाइल फोन के स्टेटस पर अपलोड किया, आभूषण व्यापारी मुकेश वर्मा ने ट्रेन के आगे कूदकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2024 14:27 IST

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने सोमवार देर रात बताया कि शहर क्षेत्र के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में चार मंजिला एक मकान में चार भाई अपने अपने परिवार के साथ एक-एक मंजिल पर रह रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देशव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले। फोटो अपने मोबाइल फोन के स्टेटस पर अपलोड किए।भाइयों ने कमरों की जांच की तो वहां शव देख कर हड़कंप मच गया।

इटावाः इटावा जिले में एक आभूषण व्यापारी ने सोमवार को अपनी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर कथित तौर पर मार डाला और फिर इटावा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने सोमवार देर रात बताया कि शहर क्षेत्र के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में चार मंजिला एक मकान में चार भाई अपने अपने परिवार के साथ एक-एक मंजिल पर रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि इनमें से आभूषण व्यापारी मुकेश वर्मा की पत्नी रेखा (40), उनकी दो बेटियों भव्या (22), काव्या (17) और बेटे अभीष्ट (12) के शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले। उन्होंने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब सोमवार की शाम मुकेश वर्मा ने अपनी पत्नी और बच्चों के शवों के फोटो अपने मोबाइल फोन के स्टेटस पर अपलोड किए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, स्टेटस देखने के बाद मकान में रह रहे भाइयों ने कमरों की जांच की तो वहां शव देख कर हड़कंप मच गया। मुकेश वर्मा घर पर नहीं था, वह आत्महत्या करने के लिए इटावा रेलवे स्टेशन पर था। कुमार ने बताया कि मुकेश वर्मा को मरुधर एक्सप्रेस के आगे कूदता देख लोगों ने शोर मचाया।

ट्रेन रुकने के बाद प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने उसे ट्रेन के नीचे रेलवे ट्रैक के बीच से निकाला। मुकेश वर्मा को मामूली चोटें आई हैं। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकहासुनी के बाद अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या?, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद रूपेश, मयंक और नरेश अरेस्ट

क्राइम अलर्टट्रैक्टर-कार में टक्कर, साहिल यादव, हरि सिंह यादव, विनीत यादव, शुभम मोरप्पा और संतोष प्रजापति की मौत, 7 बाराती घायल

क्राइम अलर्टशरीरा थाना क्षेत्र में ‘हर्ष फायरिंग’, 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, दो खोखे और 14 कारतूस बरामद, बेटे के जनेऊ कार्यक्रम में गुलाबचंद ने की थी...

क्राइम अलर्टपलंग के नीचे छिपे थे आरोपी?, जगद्दल हिंसा के आरोपी 15 लोगों के घरों पर छापा, तृणमूल कांग्रेस के कौशिक दास, सिकंदर प्रसाद, गोपाल राउत और श्यामदेव शॉ अरेस्ट

क्राइम अलर्टमशरूम फार्मिंग यूनिट के नाले में जहरीली गैस के कारण पिंटू राजेश प्रसाद, व्यास सोहम कुमार और गौतम रामसुरन कुशवाहा की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकहा-सुनी और कुल्हाड़ी से काट डाला?, दो गुटों के बीच आगजनी और झड़पें

क्राइम अलर्टघरेलू सुरक्षा: आंख मूंदकर न करें भरोसा

क्राइम अलर्टखुफिया जांच के जरिये फर्जी बाबाओं पर कसें नकेल 

क्राइम अलर्टबर्थ-डे पार्टी में ट्रिपल मर्डर; बुलंदशहर में केक लगाने को लेकर विवाद, बिछ गई तीन लाशें

क्राइम अलर्टबिहार के कटिहार में मुखिया पति ने मस्जिद में चोरी करने के आरोप में तीन लड़कों को दी तालिबानी सजा, दोनों बच्चों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया