बिहार के कटिहार में मुखिया पति ने मस्जिद में चोरी करने के आरोप में तीन लड़कों को दी तालिबानी सजा, दोनों बच्चों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2026 17:03 IST2026-04-25T17:03:20+5:302026-04-25T17:03:20+5:30

बताया जा रहा है कि ख्वाजा नगर गांव की एक मस्जिद में चोरी की घटना को लेकर पंचायती बुलाई गई थी। पंचायती में न्याय करने के बजाय मुखिया पति खुद सजा देने लगे। 

In Katihar, Bihar, the husband of a village head (Mukhiya) inflicted a "Taliban-style" punishment upon three boys accused of theft at a mosque; two of the children were brutally beaten with sticks and rods | बिहार के कटिहार में मुखिया पति ने मस्जिद में चोरी करने के आरोप में तीन लड़कों को दी तालिबानी सजा, दोनों बच्चों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया

बिहार के कटिहार में मुखिया पति ने मस्जिद में चोरी करने के आरोप में तीन लड़कों को दी तालिबानी सजा, दोनों बच्चों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया

पटना:बिहार के कटिहार में एक मुखिया पति की दबंगई सामने आई है, जहां मस्जिद में चोरी करने के आरोप में तीन लड़कों को तालिबानी सजा दी। इस तरह आजमनगर प्रखंड निहा पंचायत की मुखिया रूबी खातून के पति सिकंदर भाट ने सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा दीं। बताया जा रहा है कि ख्वाजा नगर गांव की एक मस्जिद में चोरी की घटना को लेकर पंचायती बुलाई गई थी। पंचायती में न्याय करने के बजाय मुखिया पति खुद सजा देने लगे। 

दरअसल, दनिहा पंचायत में मस्जिद से कथित तौर पर 5 लाख रुपये की चोरी का इल्जाम दो नाबालिग बच्चों पर लगा। मामला तब गरमाया जब गांव के कुछ लोगों ने बच्चों को पकड़कर पुलिस के हवाले करने के बजाय पंचायत बिठा दी। पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि सिकंदर भाट की मौजूदगी में एक तरह से फैसला सुना दिया गया। इसमें बच्चों से यह कबूलनामा लिखवाया गया कि वे 3 मई तक 2 लाख रुपये पंचायत के जरिए मस्जिद कमेटी को लौटाएंगे। 

दिलचस्प बात तो यह है कि पूरे मामले में ना कोई कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई और ना ही पुलिस को तुरंत खबर दी गई। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती इस फैसले के बाद जो हुआ, उसने पूरी व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों बच्चों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा जा रहा है। गांव के कुछ लोग इसे सबक सिखाने का तरीका बता रहे हैं, तो कुछ इसे खुला ज़ुल्म और कानून की धज्जियां उड़ाना कह रहे हैं। 

वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है। बारसोई अनुमंडल के डीएसपी अजय कुमार ने मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ संदेश दे दिया कि वर्दी से ऊपर कोई दबंग नहीं है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया पति सिकंदर भाट को गिरफ्तार कर लिया है।

Web Title: In Katihar, Bihar, the husband of a village head (Mukhiya) inflicted a "Taliban-style" punishment upon three boys accused of theft at a mosque; two of the children were brutally beaten with sticks and rods

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे