लाइव न्यूज़ :

मैं घबराया नहीं था, जिंदगी को समझता हूं और आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ठहरो, एक मिनट ठहरो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2026 10:04 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं चलने लगा और उन्होंने कहा, कृपया नीचे झुकिए, कृपया फर्श की ओर झुकिए। तो मैं झुक गया और मेलानिया भी झुक गईं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमैं जिंदगी को समझता हूं। आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता है।सहयोग नहीं कर रहा था। मैं जानना चाहता था कि क्या चल रहा है।मुझे पहले से पता था कि आप यह पढ़ेंगे, क्योंकि आप लोग ऐसे ही हैं।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि शनिवार रात ‘व्हाइट हाउस करेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन’ के रात्रिभोज के दौरान होटल के बॉलरूम के बाहर हुई गोलीबारी के बाद जब सुरक्षाकर्मी उन्हें बाहर ले जा रहे थे, तब वह खुद देखना चाहते थे कि आखिर क्या हो रहा है। सीबीएस के ‘60 मिनट्स’ कार्यक्रम में एक साक्षात्कार में ट्रंप ने वाशिंगटन हिल्टन होटल में गोलीबारी के बाद फैली अफरातफरी का पूरा घटनाक्रम बताया। जब उनसे पूछा गया कि क्या गोलियों की आवाज सुनकर वह चिंतित थे, तो ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं घबराया नहीं था। मैं जिंदगी को समझता हूं। आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता है।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि वह खुद घटनाक्रम को देखना चाहते थे, संभवतः इसी वजह से ‘सीक्रेट सर्विस’ के कर्मियों को उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने में समय लग गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं देखना चाहता था कि क्या हो रहा है। मैं उनके (सीक्रेट सर्विस के) साथ सहयोग नहीं कर रहा था। मैं जानना चाहता था कि क्या चल रहा है।

धीरे-धीरे जब बात समझ में आई, तो लगा कि यह बॉलरूम का शोर नहीं, कुछ और ही मामला है, और गंभीर है।’’ ट्रंप ने घटना को याद करते हुए कहा, ‘‘मैं एक सजग टीम के मजबूत घेरे में था, लेकिन सच कहूं तो मैंने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। मैं कहता रहा, ठहरो, एक मिनट ठहरो।’’ उन्होंने कहा कि जब वह मंच से बाहर निकल रहे थे, तब सुरक्षाकर्मी बार-बार उनसे नीचे झुकने की गुजारिश कर रहे थे।

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं चलने लगा और उन्होंने कहा, कृपया नीचे झुकिए, कृपया फर्श की ओर झुकिए। तो मैं झुक गया और मेलानिया भी झुक गईं।’’ साक्षात्कार के दौरान कुछ तीखे पल भी आए, जब ट्रंप से हमले से पहले संदिग्ध द्वारा अपने परिवार को भेजे गए एक संदेश में उनके बारे में लिखी बातों पर सवाल किया गया। ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे पहले से पता था कि आप यह पढ़ेंगे, क्योंकि आप लोग ऐसे ही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हां, उसने यह लिखा, लेकिन मैं बलात्कारी नहीं हूं। मैंने वह संदेश पढ़ा है, वह एक बीमार आदमी है। ‘60 मिनट्स’ जैसे कार्यक्रम में ऐसी बातें पढ़ना शोभा नहीं देता, लेकिन चलिए साक्षात्कार जारी रखते हैं।’’ जब साक्षात्कारकर्ता ने पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि हमलावर विशेष रूप से उन्हें निशाना बना रहा था, तो ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं कोई बच्चों का शोषण करने वाला व्यक्ति नहीं हूं…

आप किसी दिमागी रूप से बीमार इंसान की बकवास पढ़ रहे हैं? मुझे ऐसी चीजों से जोड़ा जा रहा है, जिनका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। मुझे पूरी तरह बेदाग साबित किया जा चुका है।’’ अंत में राष्ट्रपति ने ‘व्हाइट हाउस करेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन’ से अपील की कि वे अगले 30 दिन के भीतर यह रात्रिभोज दोबारा आयोजित करें।

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं नहीं चाहता कि यह रद्द हो। मुझे लगता है कि किसी कम अक्ल इंसान द्वारा इस तरह के आयोजन को रद्द करवा देना बेहद बुरी बात है।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि मैं वहां जाना चाहता हूं। मैं बहुत व्यस्त हूं। मुझे इसकी जरूरत नहीं।’’

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपUSAवाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वअमेरिका से अप्रवासी निकल जाएं तो?

विश्वक्या ट्रंप पर हुई गोलीबारी की घटना पहले से रची गई थी? वायरल पोस्ट्स का सनसनीखेज दावा

भारतPM मोदी ने की ट्रंप पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा, बोले- 'लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं'

विश्वट्रंप पर हमले का बड़ा अपडेट, सामने आई हमलावर की फोटो; सुरक्षा बलों ने मौके पर ही दबोचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वट्यूटर, गेम डेवलपर, NASA फेलो: कौन है व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग का संदिग्ध कोल थॉमस एलन?

विश्वट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक? हिल्टन होटल में गूंजी गोलियों की आवाज, ट्रंप और फर्स्ट लेडी को छोड़ना पड़ा डिनर

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

विश्वनेपाल सरकारः बात का इतना बतंगड़ बनाने की जरूरत क्या है?

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत