लाइव न्यूज़ :

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2026 21:01 IST

Gujarat local body elections: अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 15 नगर निगमों के साथ-साथ 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में रविवार शाम छह बजे मतदान समाप्त हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देअस्वस्थ महसूस करने के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती हुए थे।डॉक्टरों ने रविवार अपराह्न लगभग तीन बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जामनगर:गुजरात में स्थानीय निकायों के लिए रविवार को मतदान के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के एक उम्मीदवार का निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दीं जामनगर के जिलाधिकारी पी बी पंड्या ने बताया, ‘‘जामनगर नगर निगम में वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ के उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सटीक कारण की पुष्टि हो पाएगी।’’ पार्टी के जामनगर के युवा अध्यक्ष धवल जाला ने बताया कि जडेजा (38) शनिवार को अस्वस्थ महसूस करने के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती हुए थे।

डॉक्टरों ने रविवार अपराह्न लगभग तीन बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने अपने पार्टी सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। गढ़वी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी के जामनगर नगर निगम उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा के असामयिक और दुखद निधन पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’ अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 15 नगर निगमों के साथ-साथ 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में रविवार शाम छह बजे मतदान समाप्त हो गया।

टॅग्स :गुजरातचुनाव आयोगAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअदरक, लहसुन, जीरा, मेथी दाना, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, अकेले सब्जी नहीं?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कसा तंज

भारतमंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- एक रुपये पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला 'रहमान डकैत' शीशमहल 2 देखिए?, वीडियो

भारतएक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना गलत?, अन्ना हजारे ने कहा- काम, पैसा और मतलब के लिए दल बदलना सही बात नहीं?

भारतराजनीतिक गुमनामी में खो जाएंगे 7 गद्दार सांसद ?, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-सरपंच चुनाव लड़ने के भी लायक नहीं, अपनी जान बचाने के लिए भाजपा में गए?

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

भारत अधिक खबरें

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतTMC की निर्ममता ने 'मां' को रुला दिया, माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया और 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया: बंगाल में PM मोदी