कहा-सुनी और कुल्हाड़ी से काट डाला?, दो गुटों के बीच आगजनी और झड़पें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2026 09:08 IST2026-04-27T09:08:50+5:302026-04-27T09:08:55+5:30

बांसवाड़ाः 

Banswara man killed Argument and axe attack Arson and clashes between two groups | कहा-सुनी और कुल्हाड़ी से काट डाला?, दो गुटों के बीच आगजनी और झड़पें

सांकेतिक फोटो

बांसवाड़ाः राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस घटना के बाद दो गुटों के बीच आगजनी और झड़पें हुईं। यह घटना मोटा गांव थाना इलाके के टामटिया गांव में हुई जहां दो पक्षों के बीच के विवाद ने हिंसक रूप ले गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित गोविंद एक पुराना मामला सुलझाने के लिए आरोपियों के घर गया था। वहां कहा-सुनी हो गई और दूसरे गुट के लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद गांव में तनाव फैल गया और पीड़ित के रिश्तेदारों ने आरोपी के परिवार के घरों और बाड़ों में कथित तौर पर तोड़फोड़ की और उन्हें आग लगा दी। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Web Title: Banswara man killed Argument and axe attack Arson and clashes between two groups

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे